PayTm का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, आमजन पर क्या होगा असर

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । देश में छोटे से छोटा काम करने वाले रिक्शा वाले सब्जी वाले तक की दिनचर्या मिले इंडियन के लिए काम में आने वाला पेटीएम भुगतान बैंक का बैंकिंग लाइसेंस आरबीआई ने रद्द कर दिया है आरबीआई के इस फैसले से किसको कितना और आमजन और कितना फर्क पड़ेगा ?
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने से पेटीएम अब भविष्य में बैंकिंग से जुड़ा कारोबार नहीं कर पाएगा। आरबीआई ने कहा है कि पेटीएम बार-बार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद गम्भीर नियामक चिंताओं को देखते हुए कम्पनी का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करना पड़ा।
आरबीआई के इस कदम के बाद हर किसी के मन में सवाल है कि अब पेटीएम एप से पेमेंट हो पाएगा या नहीं? जानिए इसका जवाब-
पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग का लाइसेंस रद्द होने का असर पेटीएम यूजर्स पर भी पड़ेगा। अब लोग पेटीएम बैंक में नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। इससे आपके सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और वॉलेट में मौजूद सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा। कई छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले Paytm बैंक का ही इस्तेमाल करते थे, उनके लिए अचानक पेमेंट रिसीव करने और सेटलमेंट करने में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि पेटीएम से सीधे भुगतान करने के लिए बैंक लिंक होना जरूरी है। ऐसे में जब आप क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करते हैं तो पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट से कटता है। ऐसे में इस पर लाइसेंस रद्द होने का असर नहीं पड़ेगा।
FASTag रिचार्ज करना होगा मुश्किल!
दूसरी ओर, बड़ी बात यह है कि अगर आपका FASTag या वॉलेट पेटीएम बैंक से लिंक है तो उसे रिचार्ज करना या इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि लाइसेंस रद्द करना इस बात का संकेत है कि सरकार आपके पैसे को किसी बड़े जोखिम में डूबने से बचाना चाहती है। ऐसी सख्ती से अन्य बैंक भी सतर्क रहेंगे और नियमों का पालन करेंगे, जिससे भविष्य में किसी बड़े बैंकिंग घोटाले की संभावना कम होगी।
घबराएं नहीं आपका पैसा ..
अगर आपके खाते में बैलेंस है तो घबराएं नहीं। आरबीआई आमतौर पर ग्राहकों को अपना पैसा निकालने या दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए समय और सुविधा देता है। फिलहाल आप अपने UPI और अन्य पेमेंट माध्यमों को किसी दूसरे मुख्यधारा के बैंक से लिंक कर सकते हैं, ताकि आपको पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
