मुस्कान,सोनम,सिया,रुबी के बाद अब नर्स संध्या ने पति की हत्या की

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। पिछले 1 साल से पति-पत्नी के रिश्ते में कई चर्चित दिल दहला देने वाले आपराधिक मामले सामने आए। मेरठ के मुस्कान मेघालय हनीमून मर्डर केस के आरोपी सोनम रघुवंशी पुणे की सिया गोयल, आगरा की रूबी और अब तेलंगाना की नर्स संध्या।
इन घटनाओं ने रिश्तो में भरोसे का खून,अपराध और सामाजिक बदलाव को लेकर देश भर में एक नई बहस छेड़ी दी है और इन घटनाओं को लेकर परिजनों में डर एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। हालांकि इन सभी मामलों में अंतिम फैसला न्यायालय द्वारा साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर ही होगा।
ताजा घटना तेलंगाना की है जहां अपने पति के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी नस में लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर व एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी महिला उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तेलंगाना की निजामाबाद जिले की मोपाल मंडल के नयालाकल में रहने वाले प्रशांत (35) अपनी पत्नी संध्या(32) और मां के साथ रहता था। प्रशांत खाड़ी देश में नौकरी करता था और संध्या एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी कर रही थी।
प्रशांत कुछ दिनों पूर्व ही खाड़ी देश से गांव लौटा था और गिरने के कारण अस्पताल में उपचाररत था 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई। प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां को संदेह हुआ और उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मृतक प्रशांत की मां की रिपोर्ट पर जांच कार्रवाई शुरू की।
इधर जब प्रशांत की मेडिकल रिपोर्ट आई तो वह चौंकाने वाली थी मेडिकल रिपोर्ट और मां की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रशांत की पत्नी संध्या को पूछताछ के लिए बुलाया और सख्ती अपनाते हुए पूछताछ की तो उसने प्रशांत की हत्या करते हुए जो घटना बताई उससे पुलिस सुनकर दंग रह गई।
पुलिस के अनुसार उसने बताया कि प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश से लौटा था और वापस लौटने पर उसे उसका अनिल के साथ अफेयर का पता चल गया था और इसको लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा था। प्रशांत को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साईं के साथ मिलकर योजना बनाई। योजना के तहत 30 जून को तीनों ने प्रशांत के साथ शराब पार्टी की और प्रशांत को घोड़े से खूब शराब पिलाई ।
फिर मारपीट कर घर की छत से नीचे धक्का दे दिया लेकिन प्रशांत बच गया और उसके गंभीर चोटें आई इस पर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया और वहां यह बताया गया नशे की हालत में छत से गिर गया है। अस्पताल में भर्ती रहते हुए उपचार के दौरान संध्या ने अपने मेडिकल अनुभव का इस्तेमाल करते हुए।
अपने पति प्रशांत की देखभाल के दौरान अस्पताल स्टाफ की नजरे बचा कर पति की ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया जिससे प्रशांत की मौत हो गई।
पुलिस ने इस खुलासे के बाद संध्या उसके प्रेमी अनिल और उसके सहयोगी दोस्त वेंकट साईं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
