रीको का डिप्टी जनरल मैनेजर और कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की चतुर्थ इकाई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको)अजमेर के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर और रिको की उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी को औद्योगिक क्षेत्र संस्थान ब्यावर में आवंटित औद्योगिक भूखंड का लीजडीड एवं उत्पाद परिवर्तन करने के बदले में अजय विश्वकर्मा सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर रीको अजमेर के द्वारा₹50000 और रीको की उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर द्वारा ₹35000 की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
इस मांग का सत्यापन कराया गया जो सही पाए जाने पर आज कार्रवाई करते हुए जनरल मैनेजर अजय विश्वकर्मा को ₹50000 और कमलेश गुर्जर कनिष्ठ सहायक को ₹35000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बताया जाता है लिखो के डीएम विश्वकर्मा इसी महीने में 31 जुलाई को सेवानिवृत होने वाले थे। दोनों कार्मिकों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम मानव संविधान किया जा रहा है।
