संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर का दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

संयुक्त निदेशक डॉक्टर फरार
संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर का दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। ए.सी.बी. बांसवाडा इकाई ने कार्यवाही करते हुए संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर के लिए उसके दलाल को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के लेब में सोनोग्राफी मशीन के उपयोग हेतु ।

रेडियोलोजिस्ट डॉक्टर के नाम जोडने के रजिस्ट्रेशन कि स्वीकृति जारी करने हेतु अपने दलाल के माध्यम से 1,30,000/- रूपये रिश्वत राशि कि मांग कि जा रही है। जिस पर रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी डॉ. रतन बिलवाल संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐ जोन उदयपुर द्वारा अपने दलाल अब्दुल कादिर के माध्यम से 30,000 रूपये लेने कि सहमति व्यक्त कर रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी

के उप महानिरीक्षक डॉ. पुलिस उप अधीक्षक ए.सी.बी. बांसवाडा के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी के दलाल अब्दुल कादिर को डॉ. रतन बिलवाल संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐ जोन उदयपुर के लिए 30,000/- रूपये रिश्वत राशि गिनकर ग्रहण की गई दलाल को ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने से रिश्वती राशि परिवादी के कार्यालय में रखकर भाग गया।

जिस पर परिवादी से आरोपी डॉ. रतन बिलवाल एवं दलाल श अब्दुल कादिर की रिश्वत मांग में स्पष्ट संलिप्तता होने पर दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉ. रतन बिलवाल को कार्यवाही की भनक लग जाने से कार्यालय से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी दलाल अब्दुल कादिर से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

विज्ञापन