अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी

कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव सस्पेंड सरकार एक्शन में,बनाई जांच कमेटी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भाजपा के शासन में यह क्या हो रहा है उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि उत्तराखंड में करोड़ लोगों की आस्था का धाम बद्रीनाथ धाम में भी चंदा चोरी का मामला सामने आया है। बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी की घटना सामने आते ही कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ।

कमेटी के अध्यक्ष के निजी सचिव को सस्पेंड कर दिया है और उधर उत्तराखंड सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक जांच कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

बद्रीनाथ धाम में चंदा चढ़ावा चोरी का मामला सामने आते ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति(BKTC) ने तत्काल कमेटी के अध्यक्ष के निजी सचिव और आरोपी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है और कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार मंदिर समिति की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 को मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल गया ।

तो इस दौरान खुलासा हुआ कि समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने थाली भेंट गणना स्थल पर सामान्य गिनती के अलावा कुछ चीज अपने मोबाइल के साथ अपने पास रख ली थी और यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में ऑन कैमरा कैद हो गया।

मंदिर समिति ने इस फुटेज और सबूत के आधार पर आरोपी से 48 घंटे के भीतर लिखित सफाई मांगी कि उसने अपने पास क्या रखा है? समिति का मानना है कि यह हरकत सामान्य थाली भेंट गणना प्रक्रिया के बिलकुल खिलाफ है। समिति ने प्रमोद नौटियाल को चेतावनी दी है कि अगर वह सफाई नहीं देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, दिए जांच के आगे

उधर दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में दान चढ़ावा चोरी के मामले की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है।

समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे तथा समिति में प्रबंध निदेशक एनएचएम संदीप तिवारी, और कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त )जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए‌ हैं।

सचिव पर्यटन धीरज सिंह गबरियाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में हासिल होने वाले दान चढ़ावे से जुड़ी गड़बड़ियों की विस्तृत जांच करेगी और समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौपेगी।

जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी विशेषज्ञ या उससे जुड़े व्यक्ति की मदद या सलाह ले सकती है। इसके अलावा समिति दान चढ़ावे के मैनेजमेंट को ज्यादा पारदर्शी जवाबदेही और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी सुधार और सुझाव भी पेश करेगी।

हिंदू संगठन ने लगाए थे आरोप

बताया जाता है कि 3 जुलाई को एक हिंदू संगठन द्वारा बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए गए थे। लेकिन बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने पहले ही चार सदस्य समिति बनाई थी जो जहां शुरू करने के लिए समिति मंदिर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। समिति मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है जिसके बाद शासन स्तर से गठित की गई नई समिति मामले की विस्तृत और गहन जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन