SE के लिए XEN ठेकेदारों से रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

₹400000 बरामद दो ठेकेदार भी गिरफ्तार
SE के लिए XEN ठेकेदारों से रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

भीलवाड़ा / डॉ. चेतन ठठेरा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज जिला कलेक्टर परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी )के अधीक्षण अभियंता के लिए दो ठेकेदारों से राशि लेते हुए पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता और दोनों ठेकेदार को गिरफ्तार कर अभियंता के पास से चार लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंदा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर बराबर निगरानी रखी जा रही थी। टीम द्वारा लगातार रखी जा रहे निगरानी के दौरान एसीबी टीम को पता चला कि संदिग्ध लोक सेवकों व प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना पाया गया।

इस पर आज एसीबी अजमेर रेंज के महा निरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा प्रथम उपाधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ।

अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद ठेकेदार मोडूराम धाकड़ बनवारी लाल ठेकेदार को कलेक्ट्रेट कार्यालय भीलवाड़ा में रिश्वत राशि लेनदेन करते हुए एवं साथ ही आरोपी शहजाद मोहम्मद अधिशासी अभियंता सामाजिक निर्माण विभाग शाहपुरा के पास से चार लाख ₹4000 की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त रिश्वत राशि स्वयं के लिए तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधीक्षक अभियंता खेमचंद मीणा के लिए ठेकेदारों से ली गई थी।

महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं श्रीमती एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही नहीं है । बताया जाता है कि एसीबी ने अधिशासी अभियंता शहजाद के आवास पर भी तलाशी ली बताते हैं।

विज्ञापन