राजस्थान में भाजपा विधायक से अधिकारियों ने की मारपीट ,मारे थप्पड़

AEN, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
राजस्थान में भाजपा विधायक से अधिकारियों ने की मारपीट ,मारे थप्पड़

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान में सत्ता रूढ भाजपा सरकार के ही एक विधायक के साथ आज एक मीटिंग के दौरान राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट आरयूआईडीपी(RUIDP) के एईएन(AEN) प्रोजेक्ट मैनेजर और एलएनटी कंपनी के मैनेजर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। ‌ इस घटना से बैठक में एक बार हंगामा खड़ा हो गया था। विधायक की सूचना रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‌

विधायक जयदीप बियानी के अनुसार आरयूआईडीपी और एलएनटी कंपनी में पूरे शहर की जल सप्लाई को बाधित कर रखा है पुराने आबादी और करनपुर रोड क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं पहुंच रही है। आमजन को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है‌।

इनके पास न लाइनमैन है न वालमैन है। यह समस्या बताने पर यह जलदाय विभाग पर जिम्मेदारी थोप देते हैं जबकि जलदाय विभाग के अधिकारी कहते हैं कि उनके पास पर्याप्त भंडारण है और जरूरत पड़ने पर पूरे शहर की जलापूर्ति कर सकते हैं। इस समस्या और आम जनता की शिकायत को लेकर एचडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सवेरे 11:00 बजे एक विशेष बैठक बुलाई। एक्सईएन(X-EAN) किशन धारीवाल 9:30 बजे और फिर 11:00 बजे आरयूआईडीपी और एलएनटी अधिकारियों को फोन कर बुलाया।

लेकिन वह नहीं पहुंचे जब मैं स्वयं जाने लगा तो आर यू डी आई पी के सहायक अभियंता जगलाल बैरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज प्लानिंग मैनेजर शोयम विधायक सेवा केंद्र पहुंचे। बैठक के दौरान विधायक और आर यू डी आई पी के सहायक अभियंता बैरवा, एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ किसी बात को लेकर माहौल गर्मा गया। विधायक बियाणी का आरोप‌ है की अभियंता बेरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज एवं प्लानिंग मैनेजर शोयम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे उनका चश्मा भी गिरकर टूट गया और चेहरे पर चोटें आई।

इस घटना से बैठक में एक बार अफरा तफरी मच गई और माहौल बिगड़ गया। बीच बचाव कर मामले को शांत किया गया। विधायक बियानी की सूचना और शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीन अधिकारियों आरयूडीआईपी के सहायक अभियंता बेरवा प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज एवं प्लानिंग मैनेजर शोयम के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ‌

दूसरी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर यू आईडीपी सहायक अभियंता बेरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज और प्लानिंग मैनेजर शोयम विधायक सेवा केंद्र में अंदर पहुंचे तो विधायक बियाणी ने इन तीनों को गालियां देना शुरू कर दी और दो अधिकारियों के साथ मारपीट की इससे सहायक अभियंता बेरवा की शर्ट फट गई। बताया जाता है कि विधायक ने इन तीनों अधिकारियों की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री को भ्रष्टाचार की शिकायत की है।

श्रीगंगानगर मे भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी पर हमले का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिहाणी कॉलेज परिसर स्थित विधायक सेवा केंद्र में हुई, जहां शहर में चल रही पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही थी

 

जानकारी के अनुसार बैठक में राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (RUIDP) के एईएन जगन्नाथ बैरवा और ठेका कंपनी एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर माहौल गरमा गया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तैश में आकर अधिकारियों ने विधायक बिहाणी के साथ हाथापाई कर दी और उनके चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान विधायक का चश्मा भी टूट गया।

विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीन अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन