भाजपा विधायक के भतीजे ने किया सरकारी भूमि पर अवैध खनन

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार इस बार अभी दूर नियम विरुद्ध कार्य करने वाला कोई भी हो आवश्यकता पर का मंत्री या उसका रिश्तेदार हो या फिर विधायक या उसका रिश्तेदार पर भी कार्रवाई करने से नहीं चुप रही है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खनन बावले क्षेत्र ऊपरमाल बिजोलिया उपखंड में सरकारी भूमि पर क्षेत्रीय विधायक के रिश्तेदार द्वारा अवैध खनन करने का मामला उजागर हुआ है खान विभाग में सवा करोड़ का जुर्माना लगाते हुए पंचनामा बनाया है क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा बनी हुई है। आम जनता कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह और अवैध खनन हो रहे हैं उन पर खान विभाग कब शिकंजा कसेगा? और कार्रवाई करेगा ? या फिर?
जानकारी के अनुसार यह लीज मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के भतीजे जगदीश चंद्र खंडेलवाल के नाम बताई जा रही है। विभागीय जांच में सामने आया कि स्वीकृत लीज सीमा से बाहर सरकारी भूमि पर भी खनन कार्य किया गया। इसके बाद खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की लीज पर ही इतनी बड़ी कार्रवाई हो सकती है तो क्षेत्र में वर्षों से चल रहे अन्य अवैध खनन मामलों की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं की जा रही।
एक कार्रवाई, खनन विभाग सवालों के घेरे में
बिजोलिया खनन क्षेत्र में अवैध खनन कोई नया मुद्दा नहीं है। नयानगर, सुखपुरा, खडीपुर, मोतीपुरा, आँट, चंपापुर, भाट खरला, सतकुड़िया, बहादुरजी का खेड़ा, राणाजी का गुढ़ा, नीमड़ी गुआ, काली घाटी, उदपुरिया और गोविंदपुरा सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी, बिलानाम और चारागाह भूमि पर बड़े पैमाने पर खनिज दोहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और खनिज विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि विभागीय कार्रवाई में विधायक के भतीजे की लीज पर ही करोड़ों के अवैध खनन का मामला सामने आ सकता है, तो फिर अन्य शिकायत वाले क्षेत्रों में कितनी बड़ी अनियमितताएं छिपी हुई हैं?
दो महीने में 20 पंचनामे, फिर भी नहीं थम रहा खेल
सूत्रों के अनुसार मई और जून माह के दौरान राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने करीब 20 मामलों में पंचनामे बनाए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला जारी है।
क्षेत्र वासियों की है यह मांग हो…
क्षेत्रवासियों ने पूरे बिजोलिया खनन क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने, अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
