अजमेर,टोंक सहित प्रदेश के 14 शहरों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
अजमेर,टोंक सहित प्रदेश के 14 शहरों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। प्रदेश सहित देश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है और आमजन को इसने वाली गर्मी और घबराने वाली उमस से राहत मिलने वाली है मौसम विभाग ने शुक्रवार 12 जून को प्रदेश के अजमेर टोंक सहित 14 जिलों में और देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

राजस्थान में आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के श्रीगंगानगर,चुरू, दौसा, कोटा, बारां, टोंक, भरतपुर, झुंझुनू, अजमेर, सीकर, जोधपुर, अलवर, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।

विज्ञापन