राजस्थान में अगले माह से हो सकते हैं तबादले ?

प्रदेश में लगभग पिछले डेढ़ साल से सरकारी अधिकारियों और कार्बोकों के तबादलों पर सरकार ने रोक लगा रखी थी।
राजस्थान में अगले माह से हो सकते हैं तबादले ?

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान में करीब डेढ़ साल से तबादलों का इंतजार करें सरकारी अधिकारी और कार्मिकों के लिए बड़ी खुशखबरी और राहत की खबर है।

प्रदेश में लगभग पिछले डेढ़ साल से सरकारी अधिकारियों और कार्बोकों के तबादलों पर सरकार ने रोक लगा रखी थी। सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ताबदलो को लेकर लगातार दबाव पड़ रहा है। दूसरी हो सभी सरकारी कार्यालय के कार्मिक व अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक और अधिकारी और शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। विधायकों और मंत्रियों ने बढ़ते दबाव को लेकर बार-बार मुख्यमंत्री से तबादलों पर से रोक हटाने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार इन सभी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस महीने के अंत तक तबादलों से रोक हटाने का निर्णय लिए जाने की पूरी संभावना है और संभवतया जून माह से तबादले हो सकेंगे। सूत्रों का यह भी मानना है कि तबादलों पर से रोक 15 से 20 दिन के लिए हटेगी। बताया जाता कि इस बार शिक्षा विभाग से भी यह रोक हटेगी और जून माह में शिक्षा विभाग में शिक्षकों, प्रिंसिपल के तबादले होंगे ताकि जुलाई मैं फिर से स्कूल शुरू होंगे तो उनमें पढ़ाई में व्यवधान न हो। हालांकि सरकार अंतिम समय में निर्णय बदल दे इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। तबादले विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सिफारिश पर ही होंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने इसी महीने के अंत में मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक बुलाई है जिसमें तबादलों पर से रोक हटाने के बिंदु पर मोहर लगा सकती है ?

विज्ञापन