सेवानिवृत्ति से 13 दिन पहले CDEO बाल्दी APO खबर पर लगी मोहर

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान सरकार शिक्षा ग्रुप 2 ने देर रात एक आदेश जारी कर सेवानिवृत्ति से 13 दिन पहले राजसमंद जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी(CDEO) को तत्काल प्रभाव से APOकर दिया है। राजस्थान सरकार शिक्षा ग्रुप 2 के संयुक्त शासन सचिव महेंद्र कुमार खींची आईएएस ने कल रात को एक आदेश […]
सेवानिवृत्ति से 13 दिन पहले CDEO बाल्दी APO खबर पर लगी मोहर

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान सरकार शिक्षा ग्रुप 2 ने देर रात एक आदेश जारी कर सेवानिवृत्ति से 13 दिन पहले राजसमंद जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी(CDEO) को तत्काल प्रभाव से APOकर दिया है।

राजस्थान सरकार शिक्षा ग्रुप 2 के संयुक्त शासन सचिव महेंद्र कुमार खींची आईएएस ने कल रात को एक आदेश जारी कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा राजसमंद(CDEO)‌ रामेश्वर लाल बाल्दी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में अर्थात APO‌ करते हुए आदेश दिया की उत्पत्ति में बाल्दी का मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर रहेगा। सीडीईओ रामेश्वर बाल्दी इसी महीने 13 दिन बाद अर्थात 30 जून को अपनी राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले है।

विदित है कि हमने 9 मई को राजसमंद के सीडीईओ बाल्दी ने सार्वजनिक मंच से यह क्या कह दिया इस शीर्षक से विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था और इस मुद्दे को राजसमंद कांग्रेस इकाई में भी प्रमुखता से उठाते हुए सीडीओ बाल्दी को निलंबित करने और कार्रवाई करने की मांगकी थी। इस तरह हमारी खबर पर एक बार फिर मोहर लगी।

विज्ञापन