सीकर में कोचिंग संस्थान पर सेल टैक्स विभाग का छापा कर्म की टैक्स चोरी पकड़ी

जयपुर। कोचिंग संस्थानों द्वारा प्रदेश में कोचिंग के नाम पर जबरदस्त जीएसटी अर्थात टैक्स चोरी की जा रही है और सरकार के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत सीकर में एक कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान की गई जांच पड़ताल में 2 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी।
वाणिज्यिक कर विभाग की एनफोर्समेंट विंग-II, सर्किल-सी की टीम द्वारा की गई सीकर के पिपराली रोड स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट एम/एस ONEPCI Edu Venture Private Limited पर सर्वे कार्रवाई की। कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध शुरू की गई सिलसिलेवार जांच की कड़ी में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में संस्थान द्वारा वास्तविक कारोबार की तुलना में कम टर्नओवर घोषित करने का मामला सामने आया।
जांच के दौरान विभाग ने लगभग 2.01 करोड़ रुपए की कर देयता चिन्हित की अर्थात जीएसटी टैक्स चोरी मिली। इस टेक्स चोरी का खुलासा होने पर कार्रवाई के दौरान संस्थान द्वारा 1.40 करोड़ रुपए की कर राशि तत्काल जमा करा दी गई है, जबकि शेष लगभग 61 लाख रुपए की राशि भी अगले माह जमा कराने का आश्वासन दिया गया है।
दस्तावेजों की हो रही है जांच
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान नीट (NEET) अभ्यर्थियों को कोचिंग सेवाएं प्रदान करता है। मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
