प्रॉपर्टी और नौकरी के लिए बेटी ने मां की कर दी हत्या

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । जिस मां ने बेटी को 9 महीने कोख में रखा और खून से सींचा और जन्म के बाद 23 साल तक पाल पोस खर बड़ा किया उस बेटी ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लालच में अपने ताऊ और उनके बेटे के साथ मिलकर 7 लाख रूप की सुपारी देखकर अपनी मां की स्कॉर्पियो से कुचलवा कर हत्या करवा दी। इस हत्या का राज सीसीटीवी फुटेज और मृतका के भाई की रिपोर्ट पर खुल गया। पुलिस ने बेटी सहित सात जनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीत शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शहर के प्रताप नगर के रविंद्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा के पति विजय कुमार शर्मा(45) का 1 साल पहले देहांत हो गया था वह कोर्ट में सरकारी नौकरी में थे। विजय कुमार के देहांत के बाद मृतक आश्रित कोटे से 8 महीने पहले नीरज की लिपिक के पद पर नौकरी लगी थी। वह अपने 16 साल के बेटे के साथ रहती थी।
3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर लौट रही थी इसी दौरान तेज स्पीड से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में दिया जिससे उछलकर वह 100 फीट दूरी पर जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
इधर मृतक के भाई राकेश कुमार शर्मा निवासी बयाना जिला भरतपुर में थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने अपनी भांजी आयुषी शर्मा(23) पुत्री स्वर्गीय विजय शर्मा सहित अन्य के खिलाफ अपनी बहन नीरज की हत्या करने का आरोप लगाया। राकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की भाजी आयुषी ने मुझे फोन कर कहा कि मामा मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है। मम्मी एक्सीडेंट में खत्म हो गई है। ऐसा कहकर उसने तुरंत फोन काट दिया।
रिपोर्ट में राकेश ने यह भी बताया कि मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। नीरज ने पहले मुझे बताया भी था की बेटी आयुषी सास,जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि मिलकर परेशान करते हैं। मेरी प्रॉपर्टी हडपने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं । रिपोर्ट में राकेश ने बताया कि मुझे शक है कि मेरी बहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाई गई है।
मां की हत्या की बेटी आयुषी ने उगला यह चौंकाने वाला सच
डीसीपी (ईस्ट) रंजीत शर्मा ने बताया कि राकेश की इस रिपोर्ट पर छानबीन शुरू की गई। मौके से आसपास के कैमरे से सीसीटीवी फुटेज लिए गए। फुटेज में स्कॉर्पियो से महिला को उड़ाने की घटना नजर आई।
फुटेज के बाद आयुषी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और सखती अपनाई गई तो उसने बताया कि मेरे पापा विजय कुमार शर्मा की मौत के बाद मैंने मां नीरज को कहा था कि मुझे पापा की जगह नौकरी लग जाने दो लेकिन वह नहीं मानी और स्वयं नौकरी पर लग गई इस वजह से मैं टेंशन में आ गई थी मैंने ताऊ मोहन स्वरूप के बेटे बलराम के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाकर उनकी जगह नौकरी लगने और उनके नाम की प्रॉपर्टी को हड़पने की योजना बनाई।
7 लाख रुपए सुपारी मां की हत्या के लिए दी
आयुषी ने पूछताछ में बताया की अपने ताऊ मोहन स्वरूप (56) निवासी सेवर भरतपुर और ताऊ के बेटे बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर सुपारी किलर हेमंत शर्मा 20 निवासी बयाना भरतपुर को ₹700000 देकर नीरज की हत्या करने का सौदा किया। योजना के अनुसार हेमंत शर्मा सुपारी के रुप में 7 लाख रुपए लेने के बाद बलराम की मदद से रैकी की भरतपुर से एक थार किराए पर ली लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी और एक महीने बाद फिर दोबारा रैकी कर मां नीरज को स्कॉर्पियो से कुचलवा कर वारदात को अंजाम दिया गया।
इनको किया गिरफ्तार, ताऊ का बेटा फरार
डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि यह खुलासा होने के बाद आयुषी उसके ताऊ मोहन स्वरूप,और सुपारी किलर हेमंत शर्मा तथा सुपारी किलर के सहयोगी मोहित शर्मा 21 निवासी गहनोली मोड भरतपुर, रोहित जाटव 22 साल निवासी गहनोली मोड भरतपुर आकाश शर्मा 23 साल निवासी रूपवास भरतपुर अरविंद शर्मा 21 निवासी गहनोली मोड भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बलराम उर्फ रवि अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
