IAS गुप्ता भगाओ PWD राजस्थान बचाओ

यह पोस्टर प्रशासनिक हल्के में बना चर्चा
IAS  गुप्ता भगाओ PWD राजस्थान बचाओ

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । एक और राजस्थान की भजनलाल सरकार अपनी बेहतर कार्य प्रणाली और त्वरित कार्यों का निस्तारण को लेकर सार्वजनिक मंच से बयान बाजी कर रही है और दूसरी ओर सरकार के ब्यूरोकैरेट्स के खिलाफ कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप लगाने के साथ ही राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को भगाओ पीडब्ल्यूडी राजस्थान को बचाओ जैसे पोस्टर सार्वजनिक तौर से सरकारी भवन पर चिपकाए जा रहे हैं।

जी हां यह वाक्य राजस्थान की राजधानी जयपुर के सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय अर्थात पीडब्ल्यूडी भवन पर देखने को मिला और यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। ‌ हालांकि इस वायरस पोस्ट है कि हम पुष्टि नहीं करते। जयपुर में रेलवे कॉलोनी के सामने जैकब रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी के भवन में शुक्रवार को कई जगह-जगह पर यहां तक की लिफ्ट में भी पोस्टर चिपके हुए थे

जिन पर लिखा था अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता आईएएस को भगाओ पीडब्ल्यूडी राजस्थान को बचाओ के नारे लिखे थे। इसके साथ ही इस पोस्टर में गुप्ता को हटाने की मांग करने तथा विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई थी।

सूत्रों के अनुसार यह पोस्टर ठेकेदारों के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह शेखावत की ओर से लगाए गए बताते हैं। इसमें विभागीय कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। ठेकेदारों के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह का आरोप है कि विभाग में पिछले 6 महीनो से अधिक से भुगतान की फाइलें लंबित है लेकिन समय पर उनका निस्तारण नहीं हो रहा है।

जबकि सचिवालय में देर रात तक अधिकारी काम करते हैं और जो कार्य एक साल या उससे ज्यादा समय पहले हो गए हैं उनका भी भुगतान रोक रखा है। शेखावत का आरोप है कि प्रदेश भर में करीब 1500 करोड रुपए से ज्यादा का भुगतान लंबित है। पोस्टर में ब्याज सहित बकाया भुगतान देने,अनुबंध की शर्तों का पूरा करने, सम्मान करने और विभाग की पारदर्शिता और जवाब देही होनी चाहिए आदि मांग की गई है।

यह पोस्टर सचिवालय और राजधानी के प्रशासनिक हल्के में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदित है कि इसी विभाग के अधीक्षण अभियंता गिरिराज गुप्ता जो प्रतिनियुक्ति पर समग्र शिक्षा में लगे हुए थे।

उनका हाल ही में हुए तबादलों में राजमेस में तबादला कर दिया गया था और उनके स्थान पर जय किशोर दुबे ने 24 जुलाई को ही कार्यभार संभाल लिया था लेकिन दुबे के कार्यभार संभालने के बाद भी गुप्ता रिलीव नहीं हुए थे इसको लेकर भी अच्छी खासी चर्चा बनी ।

विज्ञापन