भीलवाड़ा में पुलिस और तस्करों में मुठभेड़,फायरिंग

भीलवाड़ा /अमन ठठेरा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF ए एन टी एफ) टीम और कार में सवार मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ और फायरिंग हो गई इस फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई जबकि दूसरे को टीम ने पकड़ लिया।
ऐंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बुधवार रात को सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा की पुर थाना क्षेत्र बाईपास पर एक अफीम डोडा से भरी तस्करों सहित कार आ रही है। इस सूचना पर टास्क फोर्स टीम ने पुर बाईपास के पास नाकेबंदी कर एक स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और नाकेबंदी तोड़ तेज रफ्तार से भागने लगा।
इस पर टास्क फोर्स टीम ने कार का पीछा किया यह कार में सवार तस्करों ने देख लिया और पकड़े जाने के डर से उन्होंने टास्क फोर्स टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की ओर से फायरिंग होने पर टास्क फोर्स की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
दोनों ओर से हुई फायरिंग में स्विफ्ट कार में सवार तस्कर की गोली लग गई और कार के टायर पर गोली लगने से टायर फटने से वह भी लड़खड़ा कर डिवाइडर से जा टकराई टास्क फोर्स टीम ने फुर्ती दिखाते हुए कार की घेराबंदी कर दोनों तस्करों को बाहर निकाला और जिस तस्कर के गोली लगी उसे अस्पताल में ले गए ।
तत्काल जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तस्कर की पहचान गणपत लाल पुत्र आलाराम (35) साल निवासी भोपालगढ़ जोधपुर के रूप में हुई है जबकि उसके दूसरे साथी महेंद्र गोदारा ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने भी उसे धरदबोचा था। कार में बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर राणा डिप्टी एसपी राहुल जोशी पुर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा शहर और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को आशंका थी कि इस मुठभेड़ के दौरान एक और गाड़ी इसके पीछे चल रही थी उसमें भी तस्कर थे और उस कार में मादक पदार्थ भरा हो सकता है वह भाग गई है।
फिलहाल उसकी तलाश और मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग में मारे गए तस्कर गणपत के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अपराधी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। मृतक तस्कर का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सूचित कर दिया है।
