बाल सुधार गृह में वार्डन की तीन बाल अपचारियों ने पीट-पीट कर की हत्या

आरोपी हत्या और मादक पदार्थ तस्करी में सजा काट रहे हैं
बाल सुधार गृह में वार्डन की तीन बाल अपचारियों ने पीट-पीट कर की हत्या

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बाल सुधार गृह में बुधवार देर रात्रि को तीन बाल अपचारियों ने बाल सुधार गृह के वार्डन की पीट-पीट कर हत्या कर दी ।

श्री गंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह में वार्डन के पद पर तैनात साहबराम (63) की बुधवार की देर रात को सुधार गृह में बंदी तीन बाल अपचारियों ने किसी बात को लेकर हुई बोलचाल के बाद वार्डन की लकड़ी के पाटियों से इतना पीटा की उनके मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव,पुलिस अधीक्षक हरिशंकर,एडीएम प्रशासन सुभाष चौधरी, पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सील कर दिया है। फिलहाल किसी को अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

एसपी हरिशंकर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इन तीन बाल अपचारियों में दो हत्या के आरोपी हैं और एक एनडीपीएस के मामले में बाल सुधार गृह में बंद है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए हैं।

एस पी के अनुसार पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ‌ इन बाल अपचारियों ने वार्डन की हत्या क्यों की इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है अभी। ‌

बाल सुधार गृह की सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। वार्डन साहब राम सेना से सेवानिवृत कर्मचारी था। बाल सुधार सुधार गृह में 24 बच्चे बाल अपचारी बंद है।

मृतक वाले दिन का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन