नकली रजनीगंधा और तानसेन पान मसाला की फैक्ट्री पकड़ी

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। प्रदेश की ब्यावर जिले की सदर थाना पुलिस ब्रांडेड रजनीगंधा और तानसेन के नाम से हूबहू नकली रजनीगंधा और तानसेन पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए।
गिरफ्तार कर फैक्ट्री से बड़ी संख्या में तैयार माल और नकली पान मसाला बनाने की मशीन और पैकिंग सामग्री बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह नई जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल पुलिस टीम को गुप्त रूप से एक सूचना मिली थी कि ब्यावर शहर के मीडिया क्षेत्र में नकली पान मसाला बनाया जाकर धड़ल्ले से बचा जा रहा है ।
इस सूचना पर ग्राहक बंद कर नकली मालूम फैक्ट्री का सत्यापन किया और अतिरिक्त पुलिस दीक्षा के डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के नेतृत्व में डिप्टी एसपी राजेश कसाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र मीडिया बस्ती में स्थित एक मकान पर छापा मारा।
छापे के दौरान मकान में कर आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन टीम ने चारों को पकड़ लिया और मकान की तलाशी तो पाया कि रजनीगंधा तानसेन पान मसाला एवं तुलसी 00 जर्दा का नकली निर्माण किया जा रहा था।
जब्त माल
* 2548 पाउच नकली राजनीगंधा पान मसाला
* 2000 पाउच नकली तानसेन पान मसाला
* 20,000 पाउच नकली तुलसी 00 जर्दा
* 160 किलोग्राम तानसेन पान मसाला पाउच के रोल
* 1500 खाली पाउच
* पान मसाला बनाने एवं पैकिंग करने की 4 मशीनें
* परिवहन में प्रयुक्त 2 लग्जरी वाहन
गिरफ्तार आरोपी
1. नन्दलाल उर्फ नन्दू पुत्र राजेन्द्र सिंह माली, उम्र 24 वर्ष, निवासी भैरजी की ढाणी, मंडी चौराहा फैक्ट्री गेट, रास, थाना रास, जिला ब्यावर।
2. करण सांखला पुत्र देवराज माली, उम्र 25 वर्ष, निवासी भैरजी की ढाणी, मंडी चौराहा फैक्ट्री गेट, रास, थाना रास, जिला ब्यावर।
3. राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू माली पुत्र भंवरलाल माली, उम्र 50 वर्ष, निवासी भैरजी की ढाणी, मंडी चौराहा फैक्ट्री गेट, रास, थाना रास, जिला ब्यावर।
4. कमलेश गहलोत पुत्र नरेन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जोधपुर रोड, नहर के पास, ब्यावर।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गिरोह के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
