सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दुष्यंत के पुत्र डॉक्टर द्रोण को तीन गोल्ड मेडल

अब भीलवाड़ा में देंगे सेवाएं
सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दुष्यंत के पुत्र डॉक्टर द्रोण को तीन गोल्ड मेडल

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के पुत्र डॉक्टर द्रोण शर्मा को तीन अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड मेडल मिले हैं। यह उपलब्धि भीलवाड़ा के लिए गौरव की बात है।

डॉ द्रोण शर्मा बेंगलुरु के प्रसिद्ध रमैया यूनिवर्सिटी में उच्च स्नातकोत्तर एम सी एच कोर्स में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। डॉ. द्रोण को एम सी एच कोर्स में विश्वविद्यालय में सबसे अधिक अंक लाने पर गोल्ड मेडल दिया गया।‌इसके बाद यूनिवर्सिटी के सबसे बेस्ट और श्रेष्ठ रिसर्च स्कॉलर बनने पर गोल्ड मेडल मिला तथा यूनिवर्सिटी मैं यूरोलॉजी विभाग के सबसे बेस्ट और‌ श्रेष्ठ डॉक्टर हेतु गोल्ड मेडल दिया गया।‌

इस प्रकार तीन गोल्ड मेडल डॉक्टर द्रोण शर्मा को प्राप्त हुए ।‌ डॉक्टर द्रोण शर्मा ने बेंगलुरु में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद छोड़कर भीलवाड़ा में ही अपनी सेवाएं देने का निर्णय लेते हुए ।

उन्होंने और उनकी पत्नी डॉक्टर कोपल गुप्ता गैस्ट्रोलॉजी स्पेशलिस्ट भीलवाड़ा में अपने पिताजी के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में सेवाएं शुरू कर दी है और शीघ्र ही डॉक्टर दुष्यंत शर्मा द्वारा निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिस्टी का नया अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें डॉक्टर द्रोण और उनकी पत्नी डॉक्टर कोपल गुप्ता गैस्ट्रोलॉजी स्पेशलिस्ट‌ भी अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन