अंजली फूड उद्योग, संरक्षक व उत्सव उद्योग सहित चार फर्मों पर कार्यवाही वसूला जुर्माना

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा ।‌ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक माप विज्ञान ( डिब्बाबंद वस्तुए) नियमो के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।   विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि अभियान के दोरान 4 फर्मों की जांच की गई। नियमो के उल्लंघन मिलने […]
अंजली फूड उद्योग, संरक्षक व उत्सव उद्योग सहित  चार फर्मों पर कार्यवाही वसूला जुर्माना

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा ।‌ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक माप विज्ञान ( डिब्बाबंद वस्तुए) नियमो के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि अभियान के दोरान 4 फर्मों की जांच की गई। नियमो के उल्लंघन मिलने पर विभाग ने 75 हजार रूपए का जुर्माना वसूला।

इन फार्मो पर की गई कार्रवाई

विधिक माप विज्ञान अधिकारी के अनुसार सनरक्षक उद्योग इंडिया लिमिटेड , हमीरगढ पर जांच के दौरान पैकर रजिस्ट्रेशन नही पाये जाने पर 35 हजार का जुर्माना वसूला। अंजली फुड उद्योग , ईरास पर बाट एंव माप उपकरण असत्यापित पाए जाने पर 10 हजार का जुर्माना किया। उत्सव उद्योग, सुवाणा पर पैकर रजिस्ट्रेशन व बाट एवं माप उपकरण असत्यापित पाये जाने के कारण 15 हजार का जुर्माना वसूला।

बजरंग रोलर प्लोर मिल, रिको, पुर रोड़ पर पैकर रजिस्ट्रेशन नहीं होने एवं बाट व माप असत्यापित पाये जाने के कारण 15 हजार जुर्माना वसूला। उपभोक्ताओ को सही मात्रा मे वस्तुए उपलब्ध हो तथा लीगल मेट्रोपोलिटन के प्रावधानो की पालना सुनिश्चित हो, इसके लिए जांच एवं कार्यवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन