बीकाजी की कुछ-कुछ नमकीन श्रीअनु मिल्क प्रोडक्ट का घी जांच में दूषित पाए,बेचने पर लगी रोक

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान ही नहीं देश और विदेश में अपनी पहचान बन चुके राजस्थान के बीकानेर के बीकाजी नमकीन का कुछ कुछ ब्रांड, श्री अनु मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड का घी बिलोना सहित 9अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अर्थात फूड सेफ्टी डिपार्मेंट की जांच में दूषित पाए जाने पर इन उत्पादों की राजस्थान में 2 महीने के लिए इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. शुभमंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश भर में सरकार के दिशा निर्देश पर चलाए गएअभियान के तहत अलग-अलग जिलों से लिए गए फूड प्रोडक्ट (खाद्य नमूनो) के सैंपल की जांच में देश और दुनिया में प्रसिद्ध नामी ब्रांड बीकाजी फ्रूट्स इंटरनेशनल लिमिटेड बीकानेर जयपुर के अनु मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड वीकेआईए सहित नो कंपनियों के प्रोडक्ट अमानक अर्थात दूषित पाए गए हैं। इन दूषित पाए गए खाद्य पदार्थों की बिक्री पर आगामी 2 माह तक के लिए रोक लगा दी गई है।
किन उत्पादों को किया गया बैन और असुरक्षित पाए गए उत्पाद
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ.टी सुभमंगला के अनुसार बीकानेर की पापड़ निर्माता फर्म हैप्पी पूजा पापड़ भंडार, मैसर्स बीकाजी फूड इंटरनेशनल लिमिटेड बीकानेर की ऑल इन वन नमकीन( कुछ-कुछ ) का एक बैच, डबरा ग्वालियर की किचन किंग निर्माता फर्म के रोस्टेड चना और श्री अनु मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड वीकेआईए जयपुर के घी बिलोना के एक बैच को दो माह के लिए बिक्री पर बैन किया गया है। इसके अलावा
1- मैसर्स बालाजी फूड हिसार का बनाया ग्रीन चिली सॉस (चार्ली)।
2- मैसर्स महावीर फूड बनासकांठा का काऊ घी (महावीर)केसर क्रीम प्रीमियम।
3- फर्म एवेन्यू सुपरमार्ट डी मार्ट प्रिमिया ( D Mart premia) महाराष्ट्र की निर्मित काली मिर्च ।
4- मैसर्स बालाजी फूड राजकोट का बनाया घी प्यारेवर ।
5- मैसर्स मातेश्वरी फूड महाराष्ट्र का बनाया घी मधु सरस।
6- मैसर्स बाल गोपाल डेयरी कोटा का बनाया घी मधु सरस 1 लीटर पैकिंग।
7- मैसर्स गिरधर मिल्क फूड पानीपत का बनाया घी शुभ सरस।
8- मैसर्स एवरी डेयरी ट्रेडर्स बवाना इंडस्ट्रियल एरिया का बनाया घीब्राइट।
9- मैसर्स एवरी डेयरी ट्रेडर्स बवाना इंडस्ट्रियल एरिया का बनाया घी मधुसरस 500 ग्राम एमएल पैकिंग।
इनकी जुबानी
यह सैंपल के नमूने मार्च और अप्रैल महीने में लिए गए थे इसकी इनकी जांच रिपोर्ट में यह उत्पाद अनसेफ अर्थात दुष्ट पाए गए हैं। उनकी इस रिपोर्ट पर निर्णय लेते हुए प्रदेश भर में इन उत्पादों की सप्लाई करने बेचने और डिस्प्ले करने पर 2 महीने के लिए रोक लगा दी गई है। रोक लगाए गए चारों प्रोडक्ट बीकानेर ग्वालियर और जयपुर में मौजूद फार्मो के हैं।
गायत्री राठौड
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार
