सवाईपुर के सरकारी स्कूल ने 131 फीट तिरंगे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रचा इतिहास

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी उपखंड के सवाईपुर पंचायत में स्थित सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में 131 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड मची रही ।

सरकारी स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा में सबसे अधिक लंबाई का 131 फीट तिरंगा शामिल कर सवाईपुर विद्यालय ने रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया । कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने भी तिरंगा यात्रा की सराहना की ।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी व शांति लाल आचार्य, गोविंद प्रजापत, अभिषेक श्रोत्रिय का स्वागत किया । पूर्व सरपंच अमरचंद गाडरी व प्रधानाचार्य डा. प्रतिष्ठा ठाकुर ने विद्यालय प्रांगण से झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को शुरू किया ।
तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर तेजाजी चौक, सालरिया मार्ग, बड़ा मंदिर, गाड़री मोहल्ला, विद्युत ग्रेड, भगवा सर्किल मुख्य बस स्टैंड होते हुए विद्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ।
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, भारत माता, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों व देशभक्ति गानों से वातावरण भक्तिमय हो गया, 700 से अधिक बच्चों ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया । तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे विद्यालय के सभी विद्यार्थी और विद्यालय का समस्त स्टाफ हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीतों पर नाचते और देशभक्ति के नारे से जयकारे करते 131 फीट लंबे तिरंगे के साथ चल रह थे ।
यह दृश्य देखने लायक था, जिस रास्ते से यह तिरंगा यात्रा गुजरी, वहां ग्रामीणों ने इस तिरंगा यात्रा को अपने मोबाइल फोन के कमरे में कैद कर लिया । इस तिरंगा यात्रा की सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनों ने प्रशंसा की और सवाईपुर में दुसरी बार आयोजित हुए इस शानदार तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. ठाकुर की सराहना की ।
