श्री पंचमुखी दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल, भव्य सजावट

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । भीलवाड़ा सहित राजस्थान के मेवाड़ अंचल में जन-जन की आस्था के केंद्र प्रसिद्ध श्री पंचमुखी दरबार में बुधवार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
श्रीपंचमुखी दरबार के महंत त्यागी लक्ष्मण दास जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भांति इस साल की गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई बुधवार को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री पंचमुखी दरबार का अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा मंदिर प्रांगण में प्रातः 9:15 बजे चरण पादुका पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसके पश्चात संत महात्माओं का प्रसादी और भेंट विदाई कार्यक्रम होगा एवं सायं 5:30 से लेकर 8:00 तक महाप्रसादी और आरती कार्यक्रम होगा। महंत लक्ष्मण दास जी ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आमंत्रित किया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर श्री पंचमुखी दरबार मंदिर में भव्य आकर्षक सजावट की गई है।
