संयुक्त निदेशक कृषि रिश्वत व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार थामने का नाम नहीं ले रहा है। एसीबी में कल एक साथ तीन कार्रवाई
संयुक्त निदेशक कृषि रिश्वत व पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
घूसखोर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार आनंदीलाल मीणा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार नकेल कसने के साथ‌ ही घूसखोरो पर कार्यवाही कर रहा है। लेकिन इसके पश्चात राजस्थान भ्रष्टाचार थामने का नाम नहीं ले रहा है। एसीबी में कल एक साथ तीन कार्रवाई करने के बाद आज और दो कार्रवाई की है और इसी कड़ी में कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक को रिश्वत लेते हुए रंगे गे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बारा एसीबी चौकी को 4 मई को एक शिकायत परिवादी ने दी की आनंदीलाल मीणा सहायक निदेशक कृषि विस्तार द्वारा कृषि कार्य दवाईयां एवं खाद्य विक्रेताओं से खाद बीज एवं कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर सत्यापित करने के बदले में 5000- 5000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।‌ हम लोगों से भी हमारे खाद बीज एवं कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर सत्यापित करने के बदले में 5000 की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस शिकायत का सत्यापन कराया गया सत्यापन के समय संयुक्त निदेशक आनंदी लाल मीणा ₹2000 प्राप्त कर ₹3000 की शेष राशि मांग करना पाया गया इस पर आज कालूराम वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंदीलाल मीणा को परिवादी से ₹5000 एवं दूसरे परिवादी से ₹3000 कुल राशि ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पटवारी₹40000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटवारी प्रमोद सामरिया

इसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भिवाड़ी चौकी ने संपत्ति के बंटवारे पर एसडीएम के फैसले और आदेश पर रिपोर्ट बनाने के बदले में पटवार हलका भैसलाना तहसील पावटा जिला कोटपूतली बहरोड के पटवारी प्रमोद सामरिया द्वारा₹100000 की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था बाद में सौदा 80000 में तीन किश्तों में लेने पर तय हुआ।परिवादी की इस शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रमोद सामरिया को आज कार्यवाही करते हुए रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में ₹40000 लेते हुए गिरफ्तार किया।

विज्ञापन