मदन दिलावर का कांग्रेस पर बड़ा हमला,पेपर लीक नहीं, बेचे गए थे,जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

जयपुर /डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पेपर लीक, जर्जर स्कूलों और चुनावी तैयारियों को लेकर निशाना साधा।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भीलवाड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय पेपर लीक नहीं हुए, बल्कि पेपर बेचे गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया अंग्रेजी स्कूल खोले ही नहीं बल्कि हिंदी माध्यम स्कूलों पर ही अंग्रेजी माध्यम की बोर्ड लगा दिए लेकिन हमारी सरकार अब इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम जैसी व्यवस्थाएं करने के लिए प्रयास कर रही है। दिलावर ने जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर भी शिक्षा मंत्री ने किसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जर्जर स्कूल कांग्रेस शासन की देन हैं क्योंकि कल स्कूल 100 साल पुराने तो कई 40 साल पुराने उन स्कूलों को कांग्रेस ने कभी ध्यान ही नहीं दिया और जर्जर हुए इन स्कूलों के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार माना जाना चाहिए। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के करीब 84000 कमरों की मरम्मत होनी है जिनकी हमारी सरकार चरणों में तरीके से मरम्मत करने और नए बनाने का काम कर रही है इसके लिए बजट कुछ सरकार की ओर से और कुछ दानदाताओं से लोगों को लेकर पूर्ति की जाएगी उन्होंने कहा कि जहां तक भीलवाड़ा जिले की बात है आगामी 6 माह में जिले के सभी जर्जर सरकारी स्कूलों को जमीन डोज कर नए भवन बनाने और मरमत का कार्य पूरा हो जाएगा
चुनाव को लेकर यह कहा
आगामी पंचायत राज्य चुनावों को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। भाजपा को चुनाव के लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती।
बयान से सियासत गर्मा सकती
शिक्षा मंत्री के इन बयानों के बाद प्रदेश में एक बार फिर पेपर लीक, सरकारी स्कूलों की स्थिति और आगामी चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
