मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता 11 जुलाई के बाद,कुछ मंत्री होंगे बाहर, कुछ का बदलेगा प्रभार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। मोदी 3.0 अर्थात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल का विस्तार संभवतया मानसून सत्र से पहले और 11 जुलाई के बाद हो सकता है। राजनीतिक गलियारे और सोशल मीडिया में इसको लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। कौन मंत्री बनेगा ? किसका मंत्रिमंडल से टिकट कटेगा ? किस मंत्री का प्रमोशन होगा ? और किसका विभाग बदला जाएगा ? फिर से किसको मौका मिलेगा ? किस फार्मूले से सीट पक्की होगी ? और किस पैटर्न पर कुर्सी खिसकेगी ? इस तरह के सवालों को लेकर जहां एक और सियासी गलियारे में चर्चाएं चल रही है। वहीं दूसरी हो यह भी सामने आ रहा है यह सब कुछ तय हो चुका है ?
इन पहलुओं का रखा जाएगा ध्यान
सूत्रों की माने तो मोदी मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों की छुट्टी होने वाली है और जिनके पास कई विभाग है उनके विभाग कम होने वाले हैं तो महिलाओं को प्राथमिकता और पिछड़ों पर जोर रहने वाला है वहीं नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकते हैं। नए कैबिनेट मंत्रीमंडल उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल की तर्ज पर एससी एसटी महिलाओं को प्राथमिकता वाला फार्मूला अपनाया जा सकता है। इसके अलावा 2027 में उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब, मणिपुर,गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
11 जुलाई और 20 जुलाई से पहले क्यों होगा मंत्रिमंडल विस्तार
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार 11 जुलाई के बाद होने की अटकलें के पीछे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे सै 10 जुलाई को भारत लौटेंगे इसलिए 11 जुलाई बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है क्योंकि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होगा ऐसे में 11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। इसके पीछे दूसरा कारण यह भी है कि सन 2021 में 7 जुलाई को मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ था और 14 जुलाई 2021 से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ था तब रविशंकर प्रसाद,प्रकाश जावड़ेकर जैसे कोई मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को जगह दी गई थी। इसलिए 11 जुलाई और 20 जुलाई के बीच मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल हो सकता है ?
मंत्रिमंडल से बाहर होने वाले संभावित मंत्री है
पंकज चौधरी
मोदी मंत्रिमंडल में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अब यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन चुके हैं। ऐसे में भाजपा के एक व्यक्ति एक पद सिद्धान्त के फार्मूले के तहत चौधरी के मंत्रिमंडल से छुट्टी होना तय है ताकि वह अपना पूरा ध्यान 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस कर सके।
रवनीत सिंह बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू मोदी मंत्रिमंडल में वर्तमान में रेल राज्य मंत्री हैं और राजस्थान से राज्यसभा सांसद थे जिनका 21 जून को कार्यकाल पूरा हो चुका है और हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में इन्हें फिर मौका नहीं दिया गया इसके पीछे यह कारण माना जा रहा है कि अगले साल 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपना पूरा ध्यान पार्टी के लिए लगा सके इसलिए बिट्टू का मंत्रिमंडल से बाहर होना तय है।
हर्ष मल्होत्रा
मोदी मंत्रिमंडल में सहकारिता राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी ने 2 महीने पहले दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है और पार्टी के एक पद एक सिद्धांत के फार्मूले के तहत उनकी भी मंत्रिमंडल से छुट्टी होना तय है ।
जॉर्ज कुरियन
मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन 23 जून को पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। और यह विभाग का पद अभी खाली चल रहा है इस पर नए मंत्री की ताजपोशी होना तय है।
इनका भी नंबर
इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण,केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कुछ और मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
विदित है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 31 मई को मंत्री परिषद की बैठक में सुधारो पर विस्तार से चर्चा की थी। सूत्रों के अनुसार मोदी मंत्रिमंडल में 75 साल की आयु के करीब हैं और जिन्होंने 75 साल की आयु पार कर ली है उनमें से कुछ मंत्रियों की विदाई की जा सकती है ?
