राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक सहित , एक गिरफ्तार, पांच हिरासत में जुगल किशोर विश्नोई निदेशक राज्य बीज निगम के घर से 1 करोड़ 59 लाख एवं उसके भांजे स्वतंत्र विश्नोई से बस में सर्च के दौरान लगभग 85 लाख मिले

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर एक निजी बस यात्रा कर रहे हैं युवक स्वतंत्र ज्याणी से 85 लाख रुपए जब्त कर उससे मिले इनपुट के आधार पर बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर छापा मारा। छापे में बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के आवास से 1.58 करोड रुपए की नगदी मिली है। एसीबी ने निदेशक, युवक , व्यापारी सहित पांच जनों को को हिरासत में लेकर गहन जांच पड़ताल कर रही है। स्वतंत्र ज्याणी निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई का भांजा बताया जाता है
राज्य सरकार द्वारा खराब बीज के गोदाम आदि पर विगत दिवसों में छापे आदि की कार्यवाही की गई,गोदाम को सील आदि किया गया,ऐसे खराब बीजों की बिक्री पर लोग रोक लगाई गई एवं खराब बीजों की प्रयोगशाला में परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में किरण कपाड़िया की कंपनी गजराज ब्रांड के मूंगफली के बीजों के संदर्भ में भी उपरोक्त कार्रवाई की गई थी। इनके गोदाम को सील कर इनके बीजों की बिक्री पर रोक लगाई गई एवं लिए गए सैंपलों के परीक्षण आदि की कार्यवाही की गई।
किरण कपाड़िया से उनके गोदाम के बीज वापस गुजरात ले जाने एवं इस मामले को दबाने की व्यवस्था में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए जुगल किशोर, डायरेक्टर राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा प्राप्त किए एवं लगभग 60 लाख रुपए गणपत द्वारा प्राप्त किये गए।
भ्रष्टाचार निरोधक गुरु के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी को सूत्र सुचना प्राप्त हुई कि रविवार को जुगल किशोर द्वारा अपने भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के माध्यम से इस राशि में से 90 लाख रुपए गंगानगर भिजवा रहा हैं। जिसपर ए सी बी टीम सूचना वाली संबंधित निजी यात्री बस को लूणकरणसर में रुकवा कर तलाशी लेने पर 85 लाख रूपये राशि स्वतंत्र बिश्नोई से बरामद कर उसे लूणकरणसर में गिरफ्तार किया गया।
2.44 करोड़ रुपए मिले
एसीबी की टीम के द्वारा स्वतंत्र ज्याणी से पूछताछ के दौरान ही पता चला की राशि व अपने मामा जिंगल किशोर केशरी गंगानगर में ठिकाने पर पहुंचने के लिए ले जा रहा है इस सूचना पर एसीबी की दूसरी टीम ने जुगल किशोर के बीकानेर के जयपुर रोड पर मयूर विहार स्थित आवास पर कार्रवाई करते हुए जुगल किशोर विश्नोई निदेशक राज्य बीज निगम के घर 1.59 करोड रुपए नकद एवं बस की सर्च के दौरान 85 लाख मिले । दोनों को मिलाकर कुल 2 करोड़ 44 लाख रूपये की राशि अभी तक प्राप्त हुई है।
निदेशक सहित चार हिरासत में
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीज वितरण व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के संबंध में कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई, प्रोपराइटर किरण कापड़िया, गजराज ब्राण्ड (मूंगफली बीज) , गणपत बिश्नोई, सुनील सेतीया तथा सतपाल, को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं स्वतंत्र बिश्नोई को लूणकरणसर में नकद राशि सहित गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए हैं कि 27 मई 2026 को किरण कापड़िया के मूंगफली बीज गोदाम पर की गई कार्रवाई के दौरान बीजों के नमूने एकत्रित किए गए थे तथा गजराज ब्राण्ड के बीजों के विक्रय पर रोक लगाई गई थी।अनुसंधान के दौरान यह संज्ञान में आया कि उक्त कार्रवाई को प्रभावित करने, प्रकरण को दबाने तथा गोदाम में रखे नकली बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति दिलाने के एवं मदद करने कि एवज में बड़ी मात्रा में रिश्वत राशि का लेन-देन किया गया।इस कंपनी के संबंधित व्यक्तियों ने उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में विभिन्न अधिकारी कर्मचारी एवं प्राइवेट व्यक्तियों से संपर्क कर अनुचित लाभ लिया जाना जैसे प्रयोगशाला में सैंपल पास करवाना बीजों की बिक्री पुन प्रारंभ करवाना आदि प्राप्त किए जाने का प्रयास किया जाना जानकारी में आया है। उक्त प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय में पद स्थापित वरिष्ठ अधिकारियों एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक अजमेर के निकट पर्यवेक्षण में जारी है।
डोटासरा भाजपा सरकार और कृषि मंत्री पर छोड़े शब्द भेदी बाण
इस घटनाक्रम और कुलसी के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और डॉक्टर किरोड़ी मीणा पर शब्दभेदी बाण भेदते हुए इसे भाजपा सरकार के संरक्षण डकैती बताया यह उन्होंने एक्स पर लिखा है और इसी के साथ इन्होंने एक्स पर लिखा कि कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में कमीशन खोरी और उगाई का खेल चल रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि रिश्वतखोर बीज निगम के नाम भी निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई बीकानेर सीकर के अलावा जोधपुर भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर में छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ थे।
