RAS अधिकारी ओझा ने दिल्ली प्रोटेस्ट को दिया समर्थन,सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, कहा प्रोस्टेट को बदनाम मत करो

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP सीजेपी) के द्वारा किए जा रहे हैं प्रोस्टेट को लेकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा( RAS आर एएस) के अधिकारी एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक ने प्रोस्टेट का समर्थन करते हुए एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट की है।
आरएएस अधिकारी पंकज ओझा ने पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई है। ओझा ने पोस्ट में लिखा कि बच्चों के प्रोस्टेट को बदनाम मत करो भाईयों , यही हमारे देश का अगला भविष्य है। हमारे बच्चे बहुत सीधे हैं,इनको तो बेचारों को डिमांड करना भी नहीं आता। यह केवल धर्मेंद्र प्रधान साहब के इस्तीफे से खुश होना चाहतें हैं,जबकि इससे कुछ होगा नहीं, कोई और आ जाएगा,फिर वही होगा।

ओझा ने लिखा जब मैं आर एस की परीक्षा दे रहा था तब भी इसी प्रकार से पेपर आउट हुए थे और हमारे 2 साल की मेहनत बेकार हो गई थी लेकिन हमें तत्कालीन अध्यक्ष के डेलिगेशन के रूप में जाकर बात की और बताया। आर ए एस अधिकारी पंकज ने लिखा की डिमांड यह होनी चाहिए कि ऐसा फूल प्रूफ सिस्टम हो कि कोई परीक्षा का पेपर आउट नहीं हो। कोई गड़बड़ करे तो 7 दिन के अंदर उसे फांसी दी जाए। इसमें जो शामिल हो उन्हें भी फांसी दी जाए तथा जिन बच्चों ने आत्महत्या की उनके अभिभावकों को धन राशि दी जाए और उसके घर वालों को नौकरी दी जाए। ओझा ने आगे लिखा है कि हमे ऐसा सिस्टम अर्थात योजना या कानून बनना होगा कि बच्चों की मेहनत बेकार नहीं जाए केवल टैलेंट उनकी बुद्धिमत्ता का सही ढंग से मूल्यांकन को उचित अवसर प्राप्त हो सके तभी हम नवीन और अच्छे भारत का निर्माण कर सकेंगे। हमें अपने बच्चों को सड़कों पर नहीं आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचना है। जहां से वे सारे जगत को अपनी प्रतिभा से रोशन कर सके।
आरएसएस अधिकारी ने फेसबुक पोस्ट के साथ डिस्क्लेमर में लिखा कि पोस्ट का संबंध किसी पार्टी या किसी के समर्थन विरोध से नहीं है इस पोस्ट का संबंध मेरी छोटी सी प्यारी सी बेटी से है जो इस समय बहुतआहत है ,उसके बाप से भी इस पोस्ट का संबंध है जो उसे अपनी जान से अधिक चाहता है।
