भीलवाड़ा शहर व जिले में कल नलों में नहीं आएगा पानी

तिलस्वां एवं भुंजरकला पंपिग स्टेशन पर पॉवर ट्रिपिंग होने कारण
भीलवाड़ा शहर व जिले में कल नलों में नहीं आएगा पानी

भीलवाड़ा/अमन ठठेरा। चम्बल भीलवाडा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत भीलवाडा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। एवीवीएनएल द्वारा 23 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से सायं 3 बजे तक तिलस्वां एवं भुंजरकला पंपिग स्टेशन पर पॉवर ट्रिपिंग होने कारण डब्ल्युटीपी आरोली पर जल आपूर्ति बाधित रही।

जन स्वा.अभि. विभाग परियोजना खण्ड-प्रथम के अधिशाषी अभियन्ता सिदार्थ टाक ने बताया कि भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा जिले की 24 जुलाई को प्रातः जिले व शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने भीलवाडा शहर सहित जिले वासियो से अनुरोध किया कि शटडाउन के तहत् पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर ले तथा पेयजल मितव्ययता से खर्च करें।

विज्ञापन