भीलवाड़ा शहर में आज शाम और कल नलों में पानी नहीं आएगा

रविवार 26 जुलाई शाम की व 27 जुलाई की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगीं।
भीलवाड़ा शहर में आज शाम और कल नलों में पानी नहीं आएगा

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है।

अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग परियोजना खण्ड़-प्रथम सिद्धार्थ टाक ने बताया कि तिलस्वां एवं भुजरकला पंपिग स्टेशन पर गत चार दिवस से पॉवर ट्रिपिंग होने कारण व शनिवार को रात्रि पॉवर बन्द रहने के कारण WTP आरोली पर जल आपूर्ति बाधित रहो रही है।

उन्होंने बताया कि भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा जिले कि रविवार 26 जुलाई शाम की व 27 जुलाई की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगीं। भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिलेवासियो से अनुरोध किया है कि शटडाउन के तहत् पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लेवे तथा पेयजल मितव्ययता से खर्च करें।

विज्ञापन