वरिष्ठ सहायक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उदयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य बीमा एवं प्रविधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक को मृत्यु क्लेम पास करने के बदले में ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की भांजी (सरकारी शिक्षिका) की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में पहले आरोपी द्वारा 7,50,000/- रूपये (सात लाख पचास हजार रूपये) की मांग की गई एवं 11 मई को दौराने मांग सत्यापन आरोपी द्वारा 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) की रिश्वत राशि लेने पर सहमती तय हुई।आज 12 मई को 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) मे से 1,00,000 रूपये (एक लाख रूपये) प्रथम किश्त लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
