भीलवाड़ा बाड़मेर धौलपुर और हनुमानगढ़ में पकड़े गए तस्कर

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफANTF) ने नशे के खिलाफ प्रदेश में चलाए जा रहे हैं अपने अभियान के तहत भीलवाड़ा बाड़मेर धौलपुर हनुमानगढ़ में एक साथ कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयां की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सूत्रों के अनुसार फोर्स ने एक साथ इन चारों जिलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 1425 किलो डोडा चूरा में नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक पिकअप और कार जप्त की है। जप्त की गई मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 25 लाख से अधिक बताई जा रही है।
चारों जिलों में ANTF की कार्रवाई का विवरण
झारखंड से राजस्थान में करता था नशीली पदार्थ की खेप की आपूर्ति ,एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में की गई। ANTF ने करीब 11 क्विंटल से ज्यादा डोडा-चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़कर झारखंड निवासी राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी झारखंड से राजस्थान तक नशे की खेप पहुंचाने के लिए ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए लंबा रूट अपनाता था।
ताकि पुलिस की नजर से बच सके। आरोपी ट्रक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर चलता था और फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करता था। इतना ही नहीं, वह पुलिस ट्रेसिंग से बचने के लिए वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी साल में करीब आधा दर्जन बार राजस्थान में सप्लाई कर चुका था और इस साल ही करीब 15 करोड़ रुपए का नशीला माल मारवाड़ क्षेत्र में पहुंचा चुका था।
ऐसे आया की गिरफ्त में
ANTF को झारखंड के मुखबिर से सूचना मिली थी कि “GFC (Gundio Freight Carrier)” लिखे ट्रक में भारी मात्रा में डोडा-चूरा राजस्थान भेजा जा रहा है। इसके बाद टीम ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में तीन दिन तक ट्रक की निगरानी की। ट्रक जैसे ही राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ, ANTF टीम ने धौलपुर में उसे पकड़ लिया
2-भीलवाड़ा से पकड़े गए दोनों आरोपी
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन मदभावन” के तहत कार्रवाई की गई। यहां चित्तौड़गढ़ पुलिस की ओर से घोषित 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर मोहनराम को उसके साथी महेंद्र के साथ गिरफ्तार किया गया। ANTF को सूचना मिली थी कि मोहनराम एक काले रंग की क्रेटा कार में भीलवाड़ा की ओर आ रहा है। टीम ने धुंवाला बस स्टैंड के पास सादा वेश में नाकाबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी कार भगाने लगे, जिस पर ANTF ने पहली बार “स्टॉप स्टिक” तकनीक का इस्तेमाल कर कार के टायर फोड़ दिए और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
हथियार और जिंदा कारतूस मिले
तलाशी में आरोपियों के पास से 2 अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 14 लाख रुपए नकद और क्रेटा कार बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मोहनराम पिछले छह सालों से फरार होकर राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। उसने पुलिस से बचने और तस्करी को सुरक्षित रखने के लिए मणिपुर से अत्याधुनिक पिस्टल तक मंगवाई थीं
3- बाड़मेर में डोडा-चूरा से भरी पिकअप जब्त
बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई, जहां ANTF ने 323.47 किलोग्राम डोडा-चूरा से भरी एक पिकअप जब्त की पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर जोगेंद्र, जिसे पहले भी “ऑपरेशन विषयुग्म” में पकड़ा जा चुका है, फिर से नशा तस्करी में सक्रिय हो गया है। सूचना मिलने पर ANTF टीम ने सादा कपड़ों में उसके घर और आस-पास निगरानी की तो पता चला कि उसने अपने घर के पीछे खेत में डोडा-चूरा से भरी पिकअप खड़ी कर रखी है। स्थानीय पुलिस की मदद से वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडा-चूरा मिला। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
4- हनुमानगढ़ में स्मैक और नशीली गोलियां बरामद
ANTF को सूचना मिली थी हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में सिकलीगर मोहल्ले में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने जा रहा है। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर आरोपी विकास नायक को पकड़ लिया।तलाशी में उसके पास से 2.77 ग्राम स्मैक, Tapentadol की 43 टेबलेट्स और Pregabalin के 30 कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
