राष्ट्रपति अवार्डी एडीपीसी कल्पना शर्मा का कारनामा ,सरकारी राजकोष को लगाई चपत

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भीलवाड़ा। आपने कभी यह नहीं सुना होगा कि कोई एक सरकारी अधिकारी एक ही समय अवधि में दो सरकारी वाहन का एक साथ उपयोग किया हो या करता हो और यही नहीं एक ही रूट में किलोमीटर अलग-अलग आपने सुना नहीं होंगे लेकिन यह कारनामा कर दिखाया है भीलवाड़ा में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा (एडीपीसी ) राष्ट्रपति अवार्डी डॉ.श्रीमती कल्पना शर्मा ने।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में नियमानुसार दो सरकारी वाहन अनुबंध पर लगे हुए हैं। जिनमें एक वाहन संख्या है आर जे 06/टीए 2776 और दूसरा वाहन है वाहन संख्या आरजे 51/टीए 1069 । इनमें वाहन संख्या आरजे-51/टीए 1069 विभाग के तकनीकी शाखा में तकनीकी अधिकारियों के लिए है। और दूसरा वाहन एडीपीसी के उपयोग के लिए है।

राष्ट्रपति अवार्डी एडीपीसी डॉ.कल्पना शर्मा दोनों ही वाहनो का उपयोग करती है। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ली गई सूचना से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि एडीपीसी श्रीमती शर्मा ने दोनों सरकारी वाहनों का उपयोग अनेक बार एक ही समय में एक साथ करना लॉक बुक में दर्शाया गया है यही नहीं एक की रुट पर किलो मीटर भी दोनों वाहनों में अलग-अलग है तथा लॉग बुक में अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले कॉलम में एडीपीसी डॉ.श्रीमती शर्मा ने हस्ताक्षर करके वापस कटिंग कर और ओवरराइटिंग की है जो उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को इंगित करती है ?

एडीपीसी कार्यालय में प्रयुक्त सरकारी दोनो गाड़ियों का विवरण कैसे हुआ दुरुपयोग देखें
गाड़ी संख्या आरजे-51/ टीए1069
18/9/25 समय 7.20 बजे सवेरे रवाना वापसी शाम 7.41 बजे, समसा ऑफिस भीलवाड़ा से शाहपुरा जहाजपुर 202 किलोमीटर एडीपीसी डॉ. श्रीमती शर्मा ने की यात्रा
गाड़ी संख्या आर जे 06 टीए 2776
18/9/2025 सवेरे 6:45 पर रवाना वापसी 7:00 बजे शाम को, समसा ऑफिस भीलवाड़ा से फुलिया कला महात्मा गांधी स्कूल 173 किलोमीटर, एडीपीसी डॉ. श्रीमती शर्मा ने की यात्रा
(यहां गौर करने वाली बात है कि एक ही समय में एडीपीसी शर्मा दोनों वाहनों का उपयोग कर रही है और अलग-अलग मार्ग पर यात्रा करना बताया गया है।)
26/9/25 गाड़ी संख्या आरजे-51/टीए 1069 सवेरे 9:30 पर रवानगी समसा कार्यालय से सुभाष नगर और कलेक्ट्री नगर परिषद वापस समसा कार्यालय शाम 6:00 बजे वापसी 23 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा।
26/9/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 9:00 बजे रवाना, समसा कार्यालय से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय और कलेक्ट्री से
समसा कार्यालय वापसी शाम 6:15 पर 35 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा।
(यहां गौर करने वाली बात है कि एक ही समय में एडीपीसी शर्मा दोनों वाहनों का उपयोग कर रही है और अलग-अलग मार्ग पर यात्रा करना बताया गया है।)
1/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51टीए1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और वापसी समसा कार्यालय शाम 6:30 बजे 12 किलोमीटर की यात्रा एडीपीसी डॉ.शर्मा ने की यात्रा लाक बुक पर हस्ताक्षर किए फिर एडीपीसी में हस्ताक्षर काटे अर्थात ओवरराइटिंग की मामला गड़बड़
1/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 9:00 रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और शाम वापसी समसा कार्यालय 6:15 बजे 21 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा।
( दोनों ही समसा ऑफिस की गाड़ियां इस दिन समसा ऑफिस से कलेक्ट्री और कलेक्ट्री से वापस समसा ऑफिस आई। एक गाड़ी में 12 किलोमीटर की यात्रा है और दूसरी गाड़ी में 21 किलोमीटर की यात्रा है। 9 किलोमीटर की यात्रा का अंतर है। एक ही दिन में एक ही रोड पर किलोमीटर बदल गए मामला गड़बड़)
3/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51-1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय मांडल माली खेड़ा समेलिया और शाम 6:30 बजे वापसी समसा कार्यालय 48 किलोमीटर यात्रा । एडीपीसी डॉ शर्मा ने की यात्रा और लॉग बुक में किए हस्ताक्षर लेकिन फिर हस्ताक्षर काटे ओवरराइटिंग मामला गड़बड़
3/10/26 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 7:00 बजे रवाना समसा कार्यालय से जोरावरपुरा रायपुर वापसी समसा कार्यालय शाम 7:15 बजे 194 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
7/10/25 आरजे 06/2776 सवेरे 9:15 बजे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और शाम वापसी कलेक्ट्री से समस्त कार्यालय 6:30 बजे 17 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
7/10/25 गाड़ी संख्या 51/1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और कलेक्ट्री से वापस समसा कार्यालय शाम 6:30 बजे 12 किलोमीटर यात्रा एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा लेकिन बाद में हस्ताक्षर काटे की ओवरराइटिंग मामला गड़बड़ ( यहां भी गौर करने वाली बात है दोनों गाड़ियां समसा कार्यालय से कलेक्ट्री गई एक की रूट लेकिन एक में 17 किलोमीटर और दूसरे में 12 किलोमीटर बताया गया है 5 किलोमीटर की यात्रा का फर्क है यह भी मामला गड़बड़
8/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51/1069 9:30 बजे सवेरे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय कार्यालय शाम 6:15 वापसी समसा कार्यालय 18 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा लेकिन हस्ताक्षर काटे की ओवरराइटिंग मामला गड़बड़
8/10/25 गाड़ी संख्या आरजे86/2726 प्रातः 7:00 रवाना समसा कार्यालय से लक्ष्मीपुरा गणेशपुरा करेड़ा वापसी शाम 7:15 बजे समसा कार्यालय 162 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
9/10/25 गाड़ी संख्या 51/1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय से दाथल,सुवाणा और शाम 6:30 बजे वापसी समसा कार्यालय 45 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
9/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06 /2776 सवेरे 8:00 रवाना समसा कार्यालय पीएम श्री स्कूल मांडल समेलिया वापसी श्याम 6:00 बजे समसा कार्यालय 75 किलोमीटर यात्रा एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
10/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51/1069 रवाना समसा कार्यालय से एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा (यहां आरटीआई की सूचना में दिए दस्तावेजों में 10 तारीख का यह पेज नीचे से काट दिया गया और फिर अटेस्टेड प्रतिदिन मतलब अमला गड़बड़ है इसलिए काटा गया)
10/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 7:00 रवाना समसा कार्यालय से सोडास, खातीपुरा ,करेड़ा और शाम 7:15 बजे वापसी समसा कार्यालय 107 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
21/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51/1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और कलेक्ट्री से वापसी शाम 6:30 बजे समसा कार्यालय 12 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा और लॉग में किए हस्ताक्षर और बाद में हस्ताक्षर काटे ओवराइटिंग की मामला गड़बड़
21/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 9:15 बजे रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और कलेक्ट्री से शाम 6:30 बजे वापसी समसा कार्यालय 19 किलोमीटर यात्रा एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा( यहां भी गौर करने वाली बात है दोनों गाड़ियां समसा कार्यालय से कलेक्ट्री गई एक ही रूट लेकिन एक में 12 किलोमीटर और दूसरे में 19 किलोमीटर की यात्रा बताई गई है मामला गड़बड़ है)
24/10/26 गाड़ी संख्या आरजे-51/1069 सवेरे 9:30 समसा कार्यालय से रवाना कलेक्ट्री और कलेक्ट्री से वापसी शाम 6:30 बजे समसा कार्यालय 8 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
24/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 9:10 पर रवाना समसा कार्यालय से कलेक्ट्री और शाम 6:20 पर कलेक्ट्री से वापसी समसा कार्यालय 16 किलोमीटर यात्रा एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा( यहां भी गौर करने वाली बात है दोनों गाड़ियां समसा कार्यालय से कलेक्ट्री गई एक की रुट लेकिन एक में 8 किलोमीटर यात्रा बताई गई और दूसरी गाड़ी में 16 किलोमीटर की यात्रा बताई गई अर्थात एक ही रोड पर 8 किलोमीटर का अंतर मामला गड़बड़ और दोनों ही गाड़ियां एडीपीसी में इस्तेमाल की क्या एक समय में एक अधिकारी और एक ही जगह पर जाने के लिए दो गाड़ियां इस्तेमाल कर सकता है अगर एक में एडीपीसी थी तो दूसरे में कौन था)
27/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51/1069 सवेरे 9:30 बजे रवाना समसा कार्यालय से मंडपिया देवली भैंसाकुंडल और पुर वापसी शाम 6:30 बजे समसा कार्यालय 80 किलोमीटर यात्रा। एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा और लॉग बुक में किए हस्ताक्षर लेकिन वापस हस्ताक्षर काटे ओवराइटिंग की मामला गड़बड़
27/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 7:15 बजे रवाना समसा कार्यालय से अमरपुरा करेड़ा और शाम 7:30 बजे वापसी समसा कार्यालय 138 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा
29/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 51/1069 सवेरे 9:30 बजे समसा कार्यालय से रवाना मांडल,दौलतगढ़, आटूण और शाम 6:30 बजे वापसी समसा कार्यालय 165 किलोमीटर यात्रा एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा लॉग बुक में किए हस्ताक्षर लेकिन हस्ताक्षर काटे की ओवरराइटिंग मामला गड़बड़
29/10/25 गाड़ी संख्या आरजे 06/2776 सवेरे 9:00 समसा कार्यालय से रवाना केजीवी मंगरोप और शाम 6:15 बजे वापसी समसा कार्यालय 48 किलोमीटर एडीपीसी शर्मा ने की यात्रा।
क्या है नियम
किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग केवल ऑफिस से सरकारी कार्य जिले में जाने के लिए ही उपयोग किया जा सकता है। व्यक्तिगत रूप से ऑफिस से घर और घर से ऑफिस आने-जाने के लिए पान का उपयोग करना नियम के विरुद्ध है। एडीपीसी श्रीमती शर्मा प्रतिदिन सरकारी वाहन का उपयोग घर से आने और घर जाने के लिए भी करती है। जबकि नियमों में यह है कि सरकारी वाहन का उपयोग कोई अधिकारी करने जाने के लिए करता है तो उसके वेतन से नियम अनुसार कटौती करना जरूरी होता है।
हो सकता है बड़ा खुलासा
सूचना के अधिकार के तहत दोनों सरकारी वाहन की ली गई लॉग बुक लिए आंकड़ा केवल डेढ़ महीने का है अगर पूरे साल कि लॉक बुक का बारीकी से निरीक्षण किया जाए तो सरकारी गाड़ी का बड़ा दुरुपयोग और बड़े राजस्व की चपत का खुलासा हो सकता है।
इनकी जुबानी
ऐसा संभव नहीं है अगर ऐसा किया है तो गलत है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए
डॉ.महावीर शर्मा
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा संभाग अजमेर
इनकी जुबानी
मेरी जानकारी में नहीं है मुझे इतना पता है कि इस नए वित्तीय वर्ष में दो वाहनों के टेंडर हुए थे जिसमें एक वाहन मेरा अर्थात(मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) के लिए और दूसरा वाहन एडीपीसी कार्यालय के लिए था। तीसरा वाहन का टेंडर नहीं हुआ था। आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है अगर ऐसा किया गया है तो बिल्कुल गलत है नियम के खिलाफ है मैं इसे लिखवाती हूं।
श्रीमती अरूणा गारू
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदने जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान भीलवाड़ा
