राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव पर सस्पेंस खत्म

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । राजस्थान में पंचायत और नेताओं चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस एवं हाई कोर्ट और सरकार एवं चुनाव आयोग के बीच चल रही कशमकश टकराव की स्थिति समाप्त हो गई है। सरकार आखिर हाई कोर्ट के डंडे के आगे झुक गई है और सोमवार को सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव का शेड्यूल हाई कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर दिया है। इसके शेड्यूल के तहत अगस्त में निकाय चुनाव और सितंबर में पंचायत चुनाव की घोषणा करने का लिखित में शपथ पत्र दिया गया है। शपथ पत्र के बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिए।
पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में देरी को लेकर गिर्राज सिंह देवदा और पूर्व विधायक संयम लोढा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रखी थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट से सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी।
हाई कोर्ट के द्वारा दी गई चेतावनी और 16 जुलाई के आदेश की पालना में स्वास्थ्य शासन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने हाई कोर्ट में सोमवार को जवाब पेश किया। डिप्टी डायरेक्ट ने जवाब पेश करते हुए कोर्ट में कहा की हाई कोर्ट के 16 जुलाई के आदेश की पालना में 18 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें राज्य चुनाव आयोग के सचिव,ओबीसी आयोग के सचिव,स्वायत शासन विभाग और पंचायती राज विभाग के सचिव शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी इसके बाद स्वायत शासन विभाग और पंचायती राज विभाग 15 अगस्त तक एससी एसटी ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी निकलेंगे। लॉटरी निकलने की तारीख से 90 दिन में राज्य चुनाव आयोग प्रदेश में पंचायत निकाय चुनाव कर लेगा। अगर हाई कोर्ट इस शेड्यूल को स्वीकार कर लेता है तो 15 नवंबर तक अलग-अलग चरणों में मतदान हो सकता है। इस आशा का एक शपथ पत्र हाई कोर्ट में देने के बाद हाई कोर्ट में आदेश जारी की तो फिर शेड्यूल जारी हुआ।
सरकार का शेड्यूल जारी यह रहेगी चुनाव की प्रक्रिया
5 अगस्त तक ओबीसी आयोग रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगा
15 अगस्त तक स्वायत शासन विभाग और पंचायती राज विभाग एससी एसटी ओबीसी और महिला आरक्षण की लॉटरी निकलेंगे
पहले निकाय चुनाव होंगे
17 अगस्त से निकाय चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी
22 अगस्त को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
23 सितंबर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
15 नवंबर तक पंचायत चुनाव की प्रकिया पूरी होगी।
कुल कितनी पंचायत- 14403
कितने मतदाता-
4,02,20734
पुरुष मतदाता-2,08,62380
महिला मतदाता – 1,93,58147
ट्रांसजेंडर मतदाता- 207
कुल ग्राम पंचायत- 14699
वार्ड – 130282
कुल जिला परिषद-41
वार्ड – 1403
कुल पंचायत समितियां- 457
वार्ड- 8221
