डोली उठने से एक दिन पहले दुल्हन की अर्थी उठी

एक दिन पहले ही उस घर से उसकी अर्थी उठी यह दिलदहला देने वाली घटना राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में घटित हुई।
डोली उठने से एक दिन पहले दुल्हन की अर्थी उठी

जयपुर/ डॉ. चेतन ठठेरा। राजस्थान में एक घर में शादी की खुशियों का माहौल था मेहंदी और हल्दी की रस्म चल रही थी दूसरे दिन दुल्हन की डोली उठनी थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही उस घर से उसकी अर्थी उठी यह दिलदहला देने वाली घटना राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में घटित हुई।

खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड के भानौत गांव में रहने वाले कमलेश कुमार के घर में उसकी बेटी लक्ष्मी 23 साल और चचेरी बहन पालक की 29 अप्रैल बुधवार को शादी थी। शादी से पहले घर में खुशियों का माहौल था 28 अप्रैल को घर में मेहंदी और हल्दी की रस्म चल रही थी मंगल गीत गाए जा रहे थे। सभी अपने काम में व्यस्त थे।

दुल्हन लक्ष्मी ने अपनी बहनों के साथ डांस किया और स्वयं भी एकल डांस किया हर कोई खुश था और कुछ समय बाद उसके मेहंदी भी लगने वाली थी लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हुई उसे घबराहट होने लगी और उल्टी हो गई तब परिजनों से गर्मी होने की बात मानकर कमरे में लेटा दिया उसे जूस पिलाया तो उसने कहा मैं ठीक हूं थोड़ा मुझे सोने दो।

थोड़ी देर बाद सब ठीक हो जाएगा लेकिन जब कुछ देर बाद लक्ष्मी की मां ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह उठी नहीं और अचेत पड़ी रही यह देख परिवार में सभी घबरा गए और तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार लक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है। यह खबर सुनते ही घर में हाहाकार मच गया और सारी खुशियां माध्यम में बदल गई। दुल्हन लक्ष्मी की जहां बुधवार को डोली उठनी थी उसे घर से उसकी अर्थी उठी इस घटना से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया।

जोधपुर में भी ऐसा ही कुछ हुआ था 2 महीने पहले

विदित है कि इसी तरह 20 फरवरी को जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव में भी ऐसी घटना हुई जब दीप सिंह की बेटी शोभा सिंह 25 और विमल सिंह 23 की 21 फरवरी की शादी थी। 20 फरवरी की रात को दोनों बहनों की जो दुल्हनिया थी अचानक तबीयत खराब हुई परिजनों उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने दोनों दुल्हनों को मृत घोषित कर दिया और जिस दिन उनकी बारात आनी थी और डोली उठनी थी उसी दिन उस घर से दोनों बहनों की अर्थियां उठी।

विज्ञापन