राजस्थान में अब घरों में दुकान या ऑफिस खोलने पर लगी रोक

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। आप भी अपने घर में कोई नई दुकान खोलने जा रहे हैं या घर से नया कोई ऑफिस शुरू करने जा रहे हैं तो रुकिए क्योंकि राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य शासन विभाग में एक ऐसा फैसला और निर्णय लिया है जो आपकी निर्णय के लिए नुकसानदायक हो सकता है । स्वशासन विभाग के नए नियमों के अनुसार अब अवश्य मकान में नई दुकान या कमर्शियल कम या ऑफिस खोलने पूरी तरह से गैर कानूनी माने जाएंगे
सरकार का क्या है नया फरमान
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी आवासीय मकान (रहने वाले घर) में नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। अर्थात अब आप अपने घर को दुकान या आफिस में नहीं बदल पाएंगे।
किन को मिलेगी छूट
जिन लोगों के पास साल 2017 या उससे पहले का पुराना लाइसेंस है, सिर्फ उन्हें ही छूट मिलेगी। वह अपने लाइसेंस को रिन्यू (नवीनीकरण) करवा सकेंगे और उनका काम चलता रहेगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं है उन पर कार्रवाई होगी
नया काम शुरू करने पर पाबंदी
अगर आपने बिना सरकार की अनुमति के घर से कोई नया काम शुरू करने की सोची, तो उस पर ताला लग सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अब आपको कमर्शियल टैक्स चुकाना होगा और कमर्शियल जगह पर ही जाना पड़ेगा।
यह चेतावनी
यदि आप भी घर से कोई नया व्यवसाय या दुकान खोलने का मन बना रहे हैं, तो रुक जाइए! बिना कमर्शियल लाइसेंस और बिना लैंड कन्वर्ट (जमीन का प्रकार बदले) कराए काम शुरू करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
यह छोटे बिजनेस और दुकानें आ सकती हैं दायरे में
1-किराना और जनरल स्टोर-
जो लोग अपने घर के आगे का कमरा निकालकर छोटी परचून, डेयरी या जनरल स्टोर की नई दुकान खोलने क सोच रहे हैं।l
2-ब्यूटी पार्लर और सैलून- घरों के अंदर महिलाओं द्वारा खोले जाने वाले ब्यूटी पार्लर, बुटीक, सिलाई केंद्र या पुरुषों के सैलून।
3-कोचिंग सेंटर और ट्यूशन क्लासेस- घरों के कमरों या बेसमेंट में चलने वाले नए छोटे कोचिंग इंस्टिट्यूट या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर
4-प्राइवेट ऑफिस और कंसलटेंसी- सीए (CA), वकील, प्रॉपर्टी डीलर, या किसी भी तरह के छोटे स्टार्टअप का नया ऑफिस जो घर से शुरू करने का प्लान था
5-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर- गली-मोहल्लों में घरों से चलने वाली मोबाइल रिचार्ज, रिपेयरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स की नई दुकानें
यह करना होगा
सीधे-सीधे शब्दों मे कहें तो, कोई भी ऐसा काम जिससे पैसा कमाया जाता है (कमर्शियल एक्टिविटी) और जिसके लिए सरकार से लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ती है, वह सब इस नियम के घेरे में आ जाएगा।
अगर आप ऐसा कोई भी नया काम घर से शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको सरकार के नियमों के तहत उस जगह का ‘लैंड कन्वर्जन’ (जमीन को रिहायशी से व्यावसायिक में बदलना) कराना होगा और जरूरी टैक्स भरना होगा, वरना बिना इसके काम शुरू करना अब गैर-कानूनी होगा। बताया जाता है कि इससे प्रदेश में करीब 54 लाख मकान प्रभावित होंगे
