राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के तबादले और नामांकन आदेश जारी

जयपुर/ डॉ. चेतन ठठेरा।राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने विभिन्न न्यायाधीशों के लिए नई नियुक्ति एवं बैठने संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कुछ न्यायाधीश जयपुर बेंच में कार्य करेंगे, जबकि कुछ को जोधपुर मुख्य पीठ में नामित किया गया है।
आदेश के अनुसार, न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को 5 मई से 8 मई 2026 तक राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में बैठने के लिए नामित किया गया है। उनके लिए कोर्ट रूम नंबर 2 एवं चैंबर नंबर 2 आवंटित किए गए हैं। वहीं न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर को भी इसी अवधि में जयपुर बेंच में कार्य करने के लिए नामित किया गया है तथा उन्हें कोर्ट रूम नंबर 4 और चैंबर नंबर 4 आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल और न्यायमूर्ति शुभा मेहता को 1 मई से 16 मई 2026 तक जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ में बैठने के लिए नामित किया गया है।
हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी अन्य आदेशों में न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन को 1 मई से 27 मई 2026 तक, जबकि न्यायमूर्ति संदीप तनेजा और न्यायमूर्ति अनुरूप सिंघी को 18 मई से 27 मई 2026 तक जोधपुर मुख्य पीठ में कार्य करने के लिए नामित किया गया है।
