ठेकेदार को टेंडर देने के बदले विदेश की यात्राएं और महंगे गिफ्ट लेने वाले दो IAS सस्पेंड

ठेकेदार रखने वाले प्रशासनिक अधिकारी रडार पर,मच रही खलबली
ठेकेदार को टेंडर देने के बदले विदेश की यात्राएं और महंगे गिफ्ट लेने वाले दो IAS सस्पेंड

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा । बड़े-बड़े ठेकेदारों को अनुचित तरीके से ठेके दिलाकर अनुचित लाभ दिलाने के बदले अधिकारियों द्वारा अनुचित लाभ लेने की कुछ घटना ही सामने आती है बाकी छुप जाती है या दब जाती है ।

लेकिन ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना बिहार में सामने आई जहां प्रवर्तन निदेशालय की सूचना पर बिहार की विशेषता इकाई द्वारा टेंडर माफिया और ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद बिहार सरकार ने नौकरशाही पर हंटर चलते हुए रिशु श्री के साथ-साथ काटकर उसे गौर करने पर भी किसी विद्यालय लेने की गंभीर आरोपों में घिरे सीनियर आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है ।

इस घटना से बिहार सरकार के प्रशासनिक हल्के में खलबली मची हुई है। अभी जान जारी है जांच के दौरान कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।

बिहार में इस टेंडर घोटाले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं वैसे वैसे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच हुआ है। सरकार ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई स्पेशल विजिलेंस की उस रिपोर्ट के बाद की गई है जिसमें इन अधिकारियों और रिशु श्री के बीच के अवैध संबंधों का पर्दाफाश हुआ था।

अधिकारियों को दिए महंगे तोहफे

जांच में सामने आया है कि रिशु श्री ने सरकारी टेंडर हासिल करने के लिए अधिकारियों को ‘रिश्वत’ के नए तरीके अपनाए थे। जब योगेश कुमार सागर आईएएस (2017 बैच)बुडको के एमडी थे तब उन्होंने रिशु श्री की मदद से करीब 22 लाख रुपये का खर्च कर अपने पूरे परिवार के साथ यूरोप ऑस्ट्रेलिया की विदेश यात्राओं का आनंद लिया था। इसके बदले में नगर विकास विभाग के कई बड़े टेंडर रिशु श्री की कंपनी को सौंपे गए।‌

इसी तरह आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा ( 2014 बैच )पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर की छत पर गार्डन बनवाने से लेकर महंगे उपहार और आईफोन तक रिशु श्री से लिए। इतना ही नहीं अभिलाषा के रिश्तेदारों की देश भर की सैर का खर्च भी रिशु श्री ने ही उठाया था। नौ लाख रुपये से ज्यादा की यह ‘सेवा’ टेंडर मैनेज करने की एवज में दी गई थी।

विजिलेंस की रडार पर अन्य अधिकारी

रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद मिली व्हाट्सएप चैट ने इस घोटाले के दायरे को और बढ़ा दिया है।‌ जांच में बीएमएसआईसीएल के पूर्व एमडी धर्मेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है जिनकी विदेश यात्राओं और टेंडर आवंटन में मिलीभगत के संकेत मिले हैं। स्पेशल विजिलेंस अब रिशु श्री को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में कई और रसूखदार अधिकारी कानून के शिकंजे में आ सकते हैं।

विज्ञापन