परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को दो लफंगो ने धक्का देकर गिरा दिया,हाथ से मोबाइल छीन करके ले भागे

टोंक / केशव सेन। पुरानी टोंक पुलिस थानांतर्गत कंकाली माता मंदिर रोड के समीप दिनदहाड़े दो लफंगे परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा से मोबाइल छीन करके ले गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय छान में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र कुमार चावला की बेटी शिवानी शुक्रवार को दिन में परीक्षा देखकर वापस अपने घर अंबिका कॉलोनी लौट रही थी।
किस दौरान कंकाली माता मोड़ पर आटो से उतरने के बाद वह पैदल अपने घर अंबिका कॉलोनी की ओर जा रही थी ।जिस दौरान ही डायमंड जिम के सामने से दो लफंगों ने उसको धक्का देकर गिरा दिया और हाथ से मोबाइल छीन करके भाग गए।
छात्रा के नीचे गिरने से उसके सिर पर हल्की चोट भी आई है। मोबाइल के कवर में 400_500रुपए भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने डायमंड जिम के अलावा पेट्रोल पंप के सामने माल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी देखें ।
पता चला कि लफंगों में से एक युवक भागता आया तथा रावण की डूंगरी की तरह भागता हुआ चल दिया ।उसने सिर पर टोपी लगा रखी थी।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
