आखिर SE गुप्ता को छोड़नी पड़ी कुर्सी और जाना पड़ा,हाल-ए- शिक्षा विभाग,एक पद दो अधिकारी का मामला

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जयपुर में प्रतिनियुक्ति पर पद स्थापित सार्वजनिक निर्माण विभाग( पीडब्ल्यूडी PEW) के SE गिरीराज गुप्ता को आखिर कुर्सी का मोह छोडना पड़ा और कुर्सी छोड़कर जाना ही पड़ा । इस मुद्दे को हमने जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रमुखता से विस्तृत जानकारी सहित उठाया था।
यह था मामला
सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी PEW) के (SE) गिरिराज गुप्ता समग्र शिक्षा अभियान जयपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित थे। गुप्ता का 10 जुलाई को राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेश) में तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर जय किशोर दुबे को लगाया गया। आदेश जारी होने के बाद गुप्ता अपने पद से रिलीव नहीं हुए और इसी दौरान आदेश की पालना में गुप्ता के स्थान पर जय किशोर दुबे ने 24 जुलाई को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था लेकिन गुप्ता 5 अगस्त तक भी अपने पद पर बने रहे थे।
गुप्ता के रिलीव नहीं होने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव सुनील जय सिंह ने 23 जुलाई को गुप्ता को कारण बताओं नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा गया था। इस खबर को हमने 26 जुलाई के अंक में ( शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लगे पीडब्ल्यूडी के SE गुप्ता का कुर्सी मोह) मंत्री दिलावर का आदेश भी बना चर्चा का विषय। इस शीर्षक से एक विस्तृत खबर तथ्यो सहित प्रकाशित की थी।
इस खबर के बाद विभाग में हलचल भी हुई और आखिर 6 अगस्त को गिरिराज गुप्ता को कुर्सी। छोड़कर जाना पड़ा। बताया जाता है कि इस मामले में हाईकोर्ट का भी दखल हुआ और गुप्ता रवाना हुए। आज परिषद में जय किशोर दुबे को अधिकारियों और कार्मिकों ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
गुप्ता के रवानगी का भीलवाड़ा में भी असर गिरिराज गुप्ता के आज कुर्सी छोड़कर जाने का असर भीलवाड़ा में भी पड़ेगा बताया जाता है कि क्योंकि यहां के एक संवेदक उनके बहुत करीब थे और… ।
