रेडीमेड कपड़ा शोरूम ओके चेंजिंग रूम में महिलाओं के बनाए जा रहे थे वीडियो

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। प्रदेश की झुंझुनू जिले के चिड़ावा में एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम के चेंजिंग रूम में महिलाओं के चोरी छुपे वीडियो बनाई जा रहे थे। इसका खुलासा एक महिला की जागरूकता से होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रेडीमेड कपड़ा शोरूम को सील कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चिड़ावा तहसील रोड पर स्थित झमझम कलेक्शन नामक एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम में एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े खरीदारी करने आई थी। कपड़े पसंद आने के बाद महिला को फिटिंग जंचने के लिए दुकानदार द्वारा चेंजिंग रूम में चेंज करने के लिए भेजा। बताया जाता है कि जब महिला कपड़े चेंज कर रही थी तभी उसे चेंजिंग रूम में बने एक छेद के पीछे से मोबाइल फोन पर नजर पड़ गई और संयोगवश उसी समय उस मोबाइल की घंटी बज गई ।
जिससे मामला खुल गया कि चेंजिंग रूम में चेंज करने वाली महिला की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। महिला ने दुकान में हंगामा कर दिया और अपने साथ आए परिजनों को बताया।
इस घटना को लेकर दुकान में काफी हंगामा हो गया और माहौल तनाव पूर्ण हो गया काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों और लोगों को समझा कर मामला शांत किया तथा पूरी जानकारी लेने व जांच पड़ताल करने एवं महिला के बयान और उसकी रिपोर्ट के आधार पर शोरूम से शाहरुख अली पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी चिड़ावा को हिरासत में ले लिया और शोरूम को सील कर दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल को ध्यान में रखते हुए शोरूम को सील कर दिया गया है और आरोपी युवक का मोबाइल जप्त करते हुए अन्य डिजिटल सबूत को एकत्र कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल में क्या सामग्री मौजूद है और मामले की वास्तविक स्थिति क्या है। मामले की जांच सुलताना थाना प्रभारी कर रहे हैं और जांच पड़ताल होने तक दुकान सील रहेगी। यह घटना नगर में आज की तरफ फैल गई।
