भीलवाड़ा में नीट री परीक्षा का पेपर बेघते युवक गिरफ्तार

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर नीट री परीक्षा से पहले परीक्षा का बोगस पेपर बेचते हुए एक युवक को उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है जिससे और भी बड़े खुलासे से होने की संभावना है।
भीलवाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के प्रताप नगर थाना पुलिस को पुलिस की विशेष शाखा से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक युवक नीट री परीक्षा का पेपर बेच रहा है।
इस सूचना पर प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने देर रात्रि को थाना क्षेत्र में स्थित पटेल नगर विस्तार में एक मकान पर छापा मार कर एक युवक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि हिरासत में लिए गई युवक का नाम आकाश (19) का है और उसके पिता एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं तथा वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश नीट री परीक्षा का पेपर विपिन के माध्यम से प्रोक्सी टेलीग्राम चलाकर पेपर 4000 रुपए में बेच रहा था। विदित है कि सरकार ने टेलीग्राम को बंद कर रखा है लेकिन आकाश में उसका तोड़ निकलते हुए विपिन के माध्यम से पोक्सी टेलीग्राम बनाकर पेपर बेच रहा था इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आकाश कितने शातिर दिमाग का युवक है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।
नीट री परीक्षा आगामी 21 जून को आयोजित होगी । नीट का पेपर परीक्षा के बाद परिणाम आने पर आउट होने के समाचार से केंद्र सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसको लेकर पूरे देश भर में बबाल मचा था और आठ छात्रों ने इससे आहत होकर आत्महत्या भी कर ली थी तथा इसी मुद्दे को लेकर देशभर के युवा कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर देश भर में प्रदर्शन भी कर रहे हैं और विपक्षी दल कांग्रेस सहित इस मुद्दे को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है।
